Join Congress : सियासत से बड़ी खबर…! इस दिन Ex MLA और Ex MP कांग्रेस में होंगे शामिल…देखें?

Spread the love

भोपाल, 18 सितंबर। Join Congress : मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के कई नेता कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि महाकौशल, बुंदेलखंड और ग्वालियर संभाग के कई पूर्व विधायक और पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल हो सकते है।

प्रदेश में मिशन 2023 की तैयारियां तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का दौर जारी है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 20 सितंबर को महाकौशल, बुंदेलखंड और ग्वालियर संभाग के नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में कई पूर्व विधायक और पूर्व सांसद है। बताया जा रहा है कि बालाघाट के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत भी कांग्रेस में शामिल होंगे। 20 सितंबर को पूर्व सीएम व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

बता दें कि पिछले महीने कटंगी विधानसभा से बेजीपी की और से पूर्व सांसद बोधसिंह भगत का नाम उछला था। किंतु कुछ समय बाद बोधसिंह भगत को ये एहसास हुआ कि उनको कटंगी विस से टिकट नहीं मिलने वाली तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय ले लिया।

कांग्रेस कर रही विरोध

कांग्रेसियों कहना है कि बोधसिंह भगत कटंगी विस क्षेत्र से भाजपा द्वारा टिकट ना दिए जाने के कारण कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। जिसकी लेकर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह चौहान ने पार्टी को चेताया कि यदि बोधसिंह भाऊ को टिकट दी जाती है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पार्टी ने जिले की सभी विधानसभा सीटों का सर्वे कराया था। जिस सर्वे रिपीट में कटंगी विस से बोधसिंह भाऊ (Join Congress) का नाम नहीं था।