Join Shiv Sena: Big breaking...Former Union Minister joins 'Shiv Sena'...! CM Shinde presented 'Saffron Flag'...Listen to what Milind Deora said VIDEOJoin Shiv Sena
Spread the love

नई दिल्ली, 14 जनवरी। Join Shiv Sena : पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं इस दौरान शिंदे ने उन्हें भगवा झंड़ा भी भेंट किया

देवड़ा ने इससे पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से ठीक पहले मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने की घोषणा करने की टाइमिंग पर कांग्रेस ने सवाल उठा रही है

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि मिलिंद के पार्टी छोड़ने की घोषणा का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित किया गया था न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि देवड़ा ने इस शुक्रवार को उनसे फोन पर बात की थी और कहा कि वह मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के दावे पर राहुल गांधी से बात करना चाहते हैं मिलिंद देवड़ा और उनके पिता मुरली देवड़ा दोनों मुंबई साउथ से सांसद रह चुके हैं 

मिलिंद ने आज ही किया था ऐलान 

मिलिंद देवड़ा ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए कांग्रेस छोड़ने (Join Shiv Sena) की जानकारी दी थी देवड़ा ने कहा कि मेरी राजनीतिक यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैउन्होंने लिखा, “पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *