Kidnapped Girls Child : सावधान…! कन्याभोज कराने के बहाने महिला ने किया 2 बच्चियां को अगवा

Spread the love

भोपाल, 23 अक्टूबर। Kidnapped Girls Child : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने कन्याभोज कराने के बहाने दो छोटी बच्चियों को अगवा किया। वहीं अलग अलग टीम बना कर पुलिस महिला और बच्चियों की तलाश कर रही है। एक बच्ची की उम्र 10 साल तो दूसरे की 1 साल से ज्यादा बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।

यह मामला भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र का है, जहां 2 अनजान महिला बच्ची को घर से कन्या भोज करने के नाम पर ले गई और वापस नहीं लौटी। मिली जानकारी के अनुसार एक बच्ची की उम्र 10 साल तो दूसरे की 1 साल से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद अलग-अलग टीमें बना कर महिला और बच्चियों की तलाश की जा रही हैं। वहीं पुलिस को रेतघाट में आखिरी लोकेशन मिली है।

रेतघाट में मिली आखिरी लोकेशन

जानकारी के अनुसार, दो अनजान महिलाएं कन्या भोज करने के नाम पर दो छोटी बच्ची को घर से ले गई और वापस नहीं लौटी। गायब हुई बच्चियों में एक काजल की उम्र लगभग 10 साल तो दूसरी दीपाली की आयु लगभग 1 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलग-अलग टीमें बनाकर महिला और बच्चियों की तलाश कर रही हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस को इनकी आखिरी लोकेशन रेतघाट में मिली (Kidnapped Girls Child) है। अब पुलिस आगे के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को ट्रेक कर रही है।