Lok Sabha Election 2024: Shock to INDIA alliance in Khajuraho...! Nomination of SP candidate Meira Yadav canceled... Know why the Commission took this decision...?Lok Sabha Election 2024
Spread the love

भोपाल, 05 अप्रैल। Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए को बड़ा झटका लगा है। यहां से सपा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। 

बता दें कि गठबंधन के तहत कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की सिर्फ खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी थी। यहां समाजवादी ने मीरा यादव को चुनाव मैदान में उतारा था। जानकारी के मुताबिक, फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली की वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया है।

पहले मनोज यादव को सपा ने दी थी टिकट

सपा ने खजुराहो सीट पर पहले डॉ. मनोज यादव को उतारा था। मगर 48 घंटे में उनकी जगह मीरा यादव के नाम का एलान कर दिया। दरअसल, डॉ. मनोज यादव को कमजोर प्रत्याशी आंका गया था। कांग्रेस ने भी इस सीट पर चेहरा बदलने को कहा था। उधर, खजुराहो सीट पर भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को दूसरी बार उतारा है।

कौन हैं मीरा यादव?

मीरा यादव पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2008 में निवाड़ी विधानसभा सीट (Lok Sabha Election 2024) से चुनाव जीता था। मगर अब यह सीट टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2023 में भी मीरा ने निवाड़ी सीट से विस चुनाव लड़ा था। मगर हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व विधायक मीरा यादव झांसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *