Spread the love

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1206 प्रत्याशी मैदान में हैं। 26 अप्रैल यानी आज इन सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में कई दिग्गज भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 140 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ रुपये से अधिक है।

दूसरे चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपये है। छह उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। तो आइये जानते हैं दूसरे चरण के 10 सबसे अधिक और 10 सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों के बारे में-

वेंकटरमण गौड़ा के पास सबसे अधिक संपत्ति

कर्नाटक की मान्ड्या लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के सामने कांग्रेस ने वेंकटरमण गौड़ा (स्टार चंदू) को टिकट दिया है। वेंकटरमण गौड़ा दूसरे चरण के सबसे रईस प्रत्याशी हैं। उनके पास 622 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है।

डीके सुरेश

दूसरे चरण में सबसे अधिक संपत्ति वाले प्रत्यशियों के सूची में दूसरा नाम डीके सुरेश है। सुरेश कांग्रेस की टिकट पर बेंगलुरू ग्रामीण से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने यहां डॉ. सीएन मंजूनाथ को टिकट दिया है। डीके सुरेश के पास कुल संपत्ति 593 करोड़ रुपये से अधिक है।

हेमा मालिनी

26 अप्रैल को दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव है। इनमें से एक सीट मथुरा भी है। यहां से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी दो बार चुनाव जीत चुकी हैं और तीसरी बार चुनावी समर में हैं। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति हेमा मालिनी के पास है। हेमा के पास 278 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

इनके पास सबसे कम संपत्ति

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मण नागोराव पाटिल के पास सबसे कम संपत्ति है। हलफनामे इन्होंने कुल संपत्ति 500 रुपये घोषित की है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी केआर हैं। कासरगोड से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी के पास कुल संपत्ति एक हजार रुपये है। महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट पृथ्वीसम्राट मुकिंदराव दीपवंश ने अपनी कुल संपत्ति 1400 रुपये घोषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *