नई दिल्ली, 8 मार्च| Magical Eyes Of Child : आमतौर पर लोगों के आखों के पुतलियों का रंग एक हाँ होता है। अगर किसी के आंखों का रंग काला है तो वे हमेशा काले ही दिखेंगे। अगर किसी की आंखें भूरी हैं तो वे भरे ही दिखेंगे आंखों का रंग कभी नहीं बदला करते। लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है।
जहां एक छोटे से बच्चे के आंखों का रंग थोड़ेृ-थोड़े समय पर बदलता रहता है। इस बच्चे का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। जहां वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चे के आंखों का रंग उसके कपड़े के रंगों के अनुसार बदलता है।
पल-पल बदलते रहता है बच्चों के आंखें का रंग
बच्चे का नाम अंश बताया जा रहा है। जिसकी कंची और खूबसूरत आंखों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से चले आ रहे हैं। वायरल वीडियो में बताया गया है कि बच्चे की मां जब भी उसे जिस रंग के कपड़े पहनाती है। उसकी आंखों का रंग भी वैसा ही हो जाता (Magical Eyes Of Child)है। बच्चे की आंखें गहरे नीले से लेकर भूरे और हरे रंग की हो जाती हैं। बच्चे के इस चमत्कारी आंखों के साथ एक और बात भी है। उसकी आंखों का रंग आस-पास के रंगों के हिसाब से भी बदल जाती हैं।
अविश्वसनीय घटना को लोग मान रहे चमत्कार
बच्चे की इन खूबसूरत आंखों को जो कोई भी देखता है, वह मंत्रमुग्ध हो जाता है। बच्चे को देखने वाला हर एक इंसान उसे एक चमत्कार ही मानता है। इस अविश्वसनीय घटना को कैद किए एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा (Magical Eyes Of Child)है। हालांकि इस मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि यह महज एक भ्रम है। अंश की आंखें इतनी आकर्षक हैं कि लोगों को इस बात भ्रम होना लाजमी है।