रायपुर में बड़ा हादसा: सड्डू की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप

 रायपुर :  सड्डू इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में आसमान काले धुएं से ढक गया और दूर-दूर तक इसका असर दिखाई देने लगा।

आधे घंटे से लगातार धधक रही आग, इलाके में दहशत का माहौल

स्थानीय जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लगी आग करीब आधे घंटे से लगातार तेज होती जा रही है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। लोग सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

दमकल की टीम मौके पर, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी और फोम का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन प्लास्टिक सामग्री होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है।

इलाके में सुरक्षा घेरा, कारणों की जांच शुरू

फैक्ट्री के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Related Posts

PM Suryaghar Yojana से बदल रही तस्वीर… शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

रायपुर, 17 अगस्त। PM Suryaghar Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

Read more

Anganwadi Centre : अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन, 11.69 लाख रुपए की लागत से हुआ भवन निर्माण, 35 बच्चों सहित गर्भवती माताओं और किशोरी बालिकाओं को मिल रहा लाभ

रायपुर, 13 अगस्त।Anganwadi Centre : राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिल रही है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम…

Read more