Married Lover Couple Corpse: In Ambikapur, the bodies of married lovers were found hanging from a noose…woman was half nakedMarried Lover Couple Corpse
Spread the love

अंबिकापुर, 11 जुलाई। Married Lover Couple Corpse : अंबिकापुर में प्रेमी प्रेमी जोड़ी की लाश फंदे पर मिलने से सनसनी मच गई है। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। दोनों पहले से ही शादी शुदा थे और घर से भागकर एक साथ रह रहे थे। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सीतापुर क्षेत्र के ग्राम गेरसा की है। यहां रहने वाले जयभान चैहान 32 वर्ष रहता था। जयभान की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी है। मृतक का प्रेम संबंध शादी शुदा महिला निवासी कांसाबेल मंजू चौहान के साथ था। मंजू पूर्व फूलों का व्यवसाय करती थी और जयभान चौहान किसानी करता था। इसी बीच दोनों का प्रेम संबंध हुआ। दोनों ने 2023 में अपने अपने परिवार को बिना बताये भाग गये थे। दूसरें शहर में रहने के दौरान दोनों वहीं मेहनत मजदूरी करते थे। काम अच्छे से नहीं चलने और आर्थिक परेशानी के कारण दोनों कुछ समय पहले गेरसा आ गये और गांव में अपने घर में नहीं रहकर किराए के घर में रहने लगे थे।

व्यवसाय के दौरान संपर्क में आए

मृतका मंजू चौहान पूर्व में फूलों का व्यवसाय करती थी। पत्थलगांव एवं सीतापुर क्षेत्र से गेंदा फूल की खेती कराकर वह छत्तीसगढ़ एवं ओड़िसा में सप्लाई करती थी। इससे उसकी अच्छी आय हो रही थी। जयभान चौहान किसानी करता था। फूलों के व्यवसाय के दौरान मंजू चौहान का संपर्क जयभान से हुआ एवं दोनों में प्रेम संबंध बन गया था।

दीपावली के बाद नवंबर 2023 में दोनों घर से भाग गए थे एवं दूसरे शहरों में रहे एवं वहां काम किया। इस दौरान मंजू चौहान का व्यवसाय बंद हो गया। आर्थिक तंगी हुई तो दोनों वापस गेरसा आ गए। गेरसा में जयभान अपने घर नहीं गया और गांव में दूसरे घर में किराए पर मंजू चौहान के साथ रह रहा था। जयभान की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ जयभान के घर रह रही थी। दो दिनों पूर्व वह मायके बीमार मां से मिलने गई थी।

आम के पेड़ पर लगाई फांसी

जयभान चौहान और मंजू चौहान का शव बुधवार को ढोढ़ीपारा में आम के पेड़ से फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना पर केरजू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंजू चौहान का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। इस कारण उसके परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

इस मामले में सीतापुर टीआई भरतलाल साहू ने बताया कि, प्रथम दृष्टया दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे दोनों की मौत संदेहास्पद लगे।

अर्धनग्न हालत में महिला का शव

इधर, जयभान की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल ( Married Lover Couple Corpse) में ही रह रही थी। इसी बीच दोनों प्रेमी जोड़े का शव ढोढ़ीपारा गांव के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। महिला के शव अर्धनग्न हालत में लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीतापुर थाना क्षेत्र की केरजू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, मृतिका के परिजनों ने हत्या का शक जताया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।