Mayor Election: Big breaking...! Account of 'India Alliance' opened with 'defeat'...8 votes out of 36 were cancelled...Victory in BJP's hands...CM accused of hooliganismMayor Election
Spread the love

लखनऊ, 30 जनवरी। Mayor Election : चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन का खाता हार से खुला है। गठबंधन संख्या बल में पूर्ण बहुमत होते हुए भी मेयर चुनाव में मात खा गई। 16 वोटों के समर्थन वाली बीजेपी चुनाव जीत गई। मेयर चुनाव में हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने वोटों की चोरी की है। उन्होंने कहा कि 36 में 8 वोटों को रद्द कर दिया गया। सीएम ने बीजेपी पर चुनाव में गुंडागर्दी और बेईमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन ने वहां मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी थी।बीजेपी 16 वोटों के साथ जीत गई और गठबंधन के 8 वोट रद्द कर दिए गए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी Mayor Election में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लोकतंत्र को लूटा गया है। देश के लोकतंत्र में आज का दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि मेयर आज सीट पर बैठाया गया है, जीता नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि ये राष्ट्रीय मुद्दा है। ये देश की बात है। दुर्भाग्य से ये वो ही महीना है जब हमने गणतंत्र दिवस मनाया। चंडीगढ़ में लोकतंत्र को लूटा गया। पहले ये चुनाव 18 तारीख को होना था लेकिन जानबूझकर प्रिजाइडिंग ऑफिसर को बीमार कर दिया गया। पहले पूरा डेमो दिया गया. लग रहा था कि भाजपा आज लोकतांत्रिक हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 तारीख को अनिल मसीह ने कहा था कि उनकी रीढ़ की हड्डी में दर्द है वो नहीं आ सकते। आज ये साबित हो गया कि वो तो बिना रीढ़ की हड्डी वाले हैं। 36 वोट गिनने में भाजपा इतना बड़ा घोटाला कर सकती है तो 90 करोड़ वोटों की गिनती कैसे होगी। फिर तो 2024 में उम्मीद ही छोड़ देते हैं। बैलट बॉक्स अनिल मसीह जैसे लोगों के घरों से मिलते हैं। भगवंत मान ने कहा कि मेयर को सीट पर बैठाया गया है। मेयर चुना नहीं गया है।

हाई कोर्ट के आदेश पर हुआ मेयर चुनाव

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक, चंडीगढ़ में आज 30 जनवरी को मेयर चुनाव हुआ है। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ था। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई थी कि इंडिया गठबंधन के लिए चंडीगढ़ से पहली जीत की खबर आ जाएगी।

16 वोटों के साथ मेयर चुनाव बीजेपी जीती

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन में मेयर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के पास कुल 20 पार्षद हैं, जबकि बीजेपी के पास सांसद के वोट के साथ सिर्फ 16 ही वोट होते हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि आठ वोटों को रिजेक्ट कर दिया गया, जिससे बीजेपी को जीत मिल गई।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर क्या बोले अखिलेश यादव?

Mayor Election में बीजेपी की जीत पर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शक्ति के दुरुपयोग, अधिकारियों पर दबाव और धांधली का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *