Moving Train: The heart will be shaken…! Woman stripped and thrown from moving train...severe injuriesMoving Train
Spread the love

कानपुर, 02 जनवरी। Moving Train : कानपुर में मंगलवार सुबह एक महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। इससे महिला 80 फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरी। जैसे-तैसे वह नदी किनारे आ पाई. वहां फिर कुछ लोगों ने उसे देखा तो उसके पास आए, देखा कि महिला के तन पर एक भी कपड़ा नहीं है। उन्होंने महिला को कपड़े दिए। फिर पुलिस को सूचना दी. महिला के बदन पर चोट के कई निशान थे। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कानपुर में गंगा घाट के पास स्थित रेलवे लाइन के नीचे एक महिला बदहवास हालत में कुछ नाविकों को मिली। उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। बस वो लगातार रो रही थी। नाविकों ने तुरंत इसकी सूचना गंगा घाट के पंडा राजू को दी। राजू ने तुरंत महिला को वस्त्र लाकर दिए. फिर महिला से पूछा कि उसकी ये हालत कैसे हुई।

महिला ने बताया कि आज यानि मंगलवार को सुबह 6 से 7 बजे के करीब चलती ट्रेन से कुछ लोगों ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह पुल के नीचे गंगा नदी में गिर गई। नदी में पानी कम था, जिस कारण वह जैसे-तैसे किनारे तक पहुंची। महिला की बातें सुनकर राजू ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, क्योंकि उसे काफी चोट भी लगी थी।

पुलिस ने जब उससे पूछा कि क्या तुम्हारे साथ कुछ गलत हुआ है? इस पर महिला साफ-साफ कोई जवाब नहीं दे पाई। पुलिस का कहना है कि शायद महिला सदमे में है। इस कारण वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। अभी उसका इलाज करवाया जाएगा। कहीं उसके साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ है, इसे जानने के लिए महिला का मेडिकल करवाया जाएगा।

उधर, पंडा राजू ने बताया कि जब उसे महिला दिखी तो वह काफी डरी हुई थी। उसके तन पर कोई भी वस्त्र नहीं था। शरीर पर चोट के काफी निशान थे। उसे 80 फीट ऊपर के पुल से गिराया गया है। जिस कारण उसे काफी चोट लगी है।

कानपुर जीआरपी, के थानेदार का कहना था कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। बता दें, जिस पुल से महिला को फेंका गया है वह कानपुर जीआरपी और उन्नाव पुलिस (Moving Train) दोनों के अंतर्गत आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *