MP BIG BREAKING: Congress changed candidates on these assembly seats..see listMP BIG BREAKING
Spread the love

भोपाल, 25 अक्टूबर। MP BIG BREAKING : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है। तीसरी लिस्ट में 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को बदला गया है। पार्टी ने एमपी की सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा सीट से टिकट में बदलाव किया है। दरअसल, टिकट बंटवारे के बाद इन सीटों पर लगातार विरोध हो रहा था। इसे देखते हुए पार्टी ने उम्मीदवार बदल दिए हैं।

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची में सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह वापस विधायक अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। पिपरिया से गुरुचरण की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह वर्तमान विधायक मुरली मोरवाल पर भरोसा जताया है। वहीं जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सोलंकी को मौका (MP BIG BREAKING) दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *