MP Earthquake: I was sleeping when suddenly the pillow started shaking...! People came out of their homes frightened by the earthquake...listen to VIDEOMP Earthquake
Spread the love

भोपाल, 4 नवंबर। MP Earthquake : मध्यप्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रीवा, सतना, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, आगर-मालवा और जबलपुर में भूकंप के झटके आए। इसके बाद घरों में आराम कर रहे लोग बाहर निकल आए। ग्वालियर में तो कई बिल्डिंग में से लोग सड़कों पर निकल आए।

हालांकि शुरुआती जानकारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए। जर्मन रिसर्च सेंटर के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 पर मापी गई। भूकंप का केंद्र का नेपाल में था।

दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 6.1 थी। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घर के बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे. भूकंप का केंद्र नेपाल था।

दिल्ली में अब तक आया सबसे बड़ा भूकंप 27 अगस्त, 1960 को 5.6 तीव्रता का भूकंप था। भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित था। भूकंप से दिल्ली में संपत्ति को काफी नुकसान हुआ, जिसमें कई इमारतें ढह गईं। हताहतों की भी खबरें थीं, लेकिन सटीक संख्या अज्ञात है।

दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र IV में स्थित है, जिसका अर्थ है कि यहां भूकंप का बहुत अधिक खतरा है। यह शहर कई फॉल्ट लाइनों के पास भी स्थित है, जो इसे और भी असुरक्षित बनाता है। हाल के वर्षों में, दिल्ली में 4 या उससे अधिक तीव्रता के कई भूकंप महसूस किए गए हैं। इन भूकंपों से संपत्ति को मामूली नुकसान (MP Earthquake) हुआ है, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *