MP Lok Sabha Elections : बिग ब्रेकिंग…! भाजपा ने चार जिलों में की अध्यक्षों की नियुक्ति…देखें आदेश

Spread the love

भोपाल, 26 जनवरी। MP Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव की भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर खाली पदों को भरने की कवायद भी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को चार जिलों में अध्यक्षों की नियुक्त की है।

इसमें बालाघाट का अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे को बनाया गया है। बुरहानपुर का जिला अध्यक्ष मनोज माने, रतलाम का जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर की जिम्मेदारी चंद्रभान सिंह को सौंपी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।