Murder in Prison: Big Breaking: Weapons in Prison…! Prisoners attacked each other with sharp weapons…2 died…watch VIDEOMurder in Prison
Spread the love

संगरूर, 20 अप्रैल। Murder in Prison : पंजाब के संगरूर जिले से एस हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिला जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। यह झड़प खूनी झड़प में बदल गई। कैदियों ने आपस में एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले के बाद चार कैदियों को संगरूर अस्पताल लाया गया। इनमें से 2 की ईलाज के दौरान 2 कैदियों की मौत हो गई है।

कैदियों की संगरूर जेल में बंद 4 कैदियों के बीच झड़प की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। हमले के दौरान चारों बुरी तरह से घायल हुए थे। चारों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चारों कैदी एक ही बैरक में थे।

2 कैदियों की मौत

चारों कैदियों की हेड इंजरी हुई है. मोहम्मद हरीश हर्ष, मोहम्मद शहबाज, गांव कलियाण निवासी धरमिंदर सिंह और गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने हरीश और धरमिंदर को मृत घोषित कर दिया. वहीं शहबाज और गगनदीप को गंभीर हालत में पटियाला रेफर किया गया।

सभी के शरीर पर हमले कई निशान

जिन दो कैदियों का इलाज चल रहा है, उन्हें पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने लड़ाई के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि सभी के शरीर पर तेजधार और नुकीली चीज से मारे जाने के कई निशान थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed