Nandkumar Baghel: Big news...! Former CM Baghel's father Nandkumar Baghel passes away...was ill for a long timeNandkumar Baghel
Spread the love

रायपुर, 8 जनवरी। Nandkumar Baghel : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया। नंदकुमार बघेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल दिल्ली में है, वह दोपहर की फ्लाइट से रायपुर लौट रहे हैं।

नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर के पाटन सदन में रखा गया है। नंदकुमार बघेल के निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है।नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *