बिहार, 03 जनवरी। Painful Death of Family : बेगूसराय में सोमवार रात करीब 12 बजे घर में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इसमें दो बच्चे और पति-पत्नी शामिल हैं। महिला 2 महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि सोते वक्त शॉर्ट सर्किट से ये आग लगी।
बिहार के बेगूसराय जिले में एक मकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले की अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की है। मृतकों की पहचान अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 के रहने वाले नीरज कुमार, उसकी पत्नी कविता, बेटा कुश और लव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात नीरज पासवान और उनकी पत्नी कविता देवी अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सोए हुए थे। तभी अचानक मध्य रात शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई।
आग लगने के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। पति-पत्नी की जब नींद खुली तब पूरे घर में आग फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार के लोगों ने घर से बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वो बाहर नहीं निकाल पाए और चारों जिंदा जल गए। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
मृतक महिला थी गर्भवती
इधर, आग की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि पति और पत्नी की खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, मृतक महिला कविता देवी गर्भवती थी और इसी महीने उनका प्रसव भी होने ( Painful Death of Family) वाला था।