Police Informer : सैकड़ों लोगों के सामने धारदार हथियार से एक ग्रामीण की निर्मम हत्या…यहां देखें VIDEO

Spread the love

बीजापुर, 12 अक्टूबर। Police Informer : बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया, फिर सैकड़ों ग्रामीणों के सामने ही धारदार हथियार से वारकर मार डाला है। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने माटवाड़ा गांव निवासी माड़वी दुलारू का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद एक दिन पहले पोटेनार गांव में जनअदालत लगाई थी। उसे जनअदालत के कटघरे में खड़ा किया था। इस पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया। नक्सलियों ने गांव वालों के सामने कहा कि, ये पुलिस के साथ मिलकर हमारी सूचना देता है।

इसलिए इसे मौत की सजा दी जा रही है। जिसके बाद धारदार हथियार से वारकर उसे मार डाला। वहीं, इस मामले की जानकारी आज सुबह पुलिस को मिली है। ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी।

23 सालों में इतनों को मारा

जिलाहत्या
बस्तर81
दंतेवाड़ा344
कांकेर242
बीजापुर783
नारायणपुर166
कोंडागांव27
सुकमा132

3 साल में की 1,775 आम नागरिकों की हत्याएं

छत्तीसगढ़ में साल 2001 से 2023 तक नक्सलियों ने लगभग 1,775 आम नागरिकों की हत्या की है। इनमें सबसे ज्यादा सिर्फ बीजापुर जिले में ही 783 लोग मारे गए हैं। IED ब्लास्ट, पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या के आंकड़े सबसे ज्यादा हैं। सलवा जुडूम के दौर में नक्सलियों ने बस्तर में सबसे ज्यादा खूनी खेल खेला है। हालांकि, पिछले 23 सालों में पहली बार अब पुलिस नक्सलियों पर भारी पड़ रही है।