RAIPUR BIG BREAKING : रायपुर से बड़ी खबर…दो युवतियों के साथ गैंग रेप…पुलिस महकमे में हड़कंप

Spread the love

रायपुर, 01 सितंबर। RAIPUR BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। सुनसान सड़क पर दो युवतियों के साथ गैंग रेप किया गया। युवतियां महासमुंद से रक्षा बंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ लौट रही थी। यह घटना रिम्स कॉलेज के आसपास घटी।

गैंगरेप में करीब 8-9 आरोपी शामिल है। सभी आरोपितों ने युवतियों का रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी मिली है कि युवतियों के साथ एक युवक भी साथ आ रहा था, जिसकी आरोपियों ने बेदम पिटाई करके युवतोयों के साथ गैंगरेप किया।

घटना रात 9 से 10 के बीच की बताई जा रही। यह पूरा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला है। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है।