रायपुर : राज्यपाल डेका ने स्वर्ण पदक विजेता आर्मरेसलर श्रीमंत झा को दी बधाई

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में 64 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता पैरा आर्मरेसलर श्री श्रीमंत झा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने हाल ही में नार्वे के ईदफ्योर्ड में  आयोजित हुए पैरा आर्मरेसलिंग कप 2026 प्रतियोगिता में 85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।छत्तीसगढ़ के भिलाई के निवासी श्रीमंत झा एक प्रसिद्ध भारतीय पैरा-आर्मरेसलर (विकलांग कुश्ती खिलाड़ी) हैं, जिन्होंने नॉर्वे पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2026 में 85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। वे एशिया नंबर-1 और वर्ल्ड नंबर-3 के रूप में पहचान रखते हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 64 से अधिक पदक जीत चुके हैं। श्री झा ने राज्यपाल को अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। श्री डेका ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनका सम्मान किया।
  • Related Posts

    Seva Setu योजना से आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया हुई आसान, बार-बार कार्यालय के चक्कर से मिली राहत, समय पर मिला प्रमाण पत्र

    सूरजपुर, 26 जुलाई। Seva Setu : छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित…

    Read more

    CG News : 500 विद्यालयों में पोषण, पर्यावरण और सहभागिता का संगम, बैगलेस डे पर सूरजपुर की अनूठी पहल

    रायपुर 25 जुलाई। CG News :  छत्तीसगढ़ में विद्यालयों को शिक्षा के साथ पोषण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का द्र बनाने की दिशा में सूरजपुर जिले ने बैगलेस डे…

    Read more