Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए कीमत की सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए.

ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, तिल्दाडीह स्थित ज्वेलरी शॉप के मैनेजर विनीत सोनी दुकान बंद कर दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था. तभी 2 से 3 बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

मैनेजर गंभीर रूप से घायल

हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

कैसे हुई लूट?

मंगलवार को शाम करीब 7 बजे अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते वे तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए थे. जैसे ही मौसम शांत हुआ और वे आगे बढ़ने लगे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने टीकाराम शर्मा के सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर में तीन गंभीर चोटें आईं.

आरोपी फरार

हमले के बाद आरोपी जेवर से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घायल अवस्था में पीड़ित ने घटना की सूचना दुकान प्रबंधन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं घायल टीकाराम शर्मा को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

  • Related Posts

    Nitin Nabin CG visit : रायपुर ब्रेकिंग: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नितिन नबीन की गैरमौजूदगी पर सियासत गरम…! विकास उपाध्याय ने बताई वजह

    रायपुर, 15 नवंबर। Nitin Nabin CG visit : छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के शामिल नहीं होने पर सियासत…

    Read more

    Raipur Cleanliness Ranking : रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग पर उठे सवाल, विकास उपाध्याय बोले- सरकार वार्डवार रिपोर्ट सार्वजनिक करे

    रायपुर, 12 नवंबर। Raipur Cleanliness Ranking : रायपुर को स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान मिलने के दावे पर सियासत तेज हो गई है। रायपुर पश्चिम के पूर्व…

    Read more