Rave Party: Rave Party in the Jungle...! More than 100 youth were intoxicated with LSD, Hashish, Ganja and alcohol… As soon as the police saw, some climbed a tree and some hid behind the bushes.Rave Party
Spread the love

मुंबई, 31 दिसंबर। Rave Party : नए साल से ठीक एक दिन पहले ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली गांव के पास मैंग्रोव के जंगल में रेव पार्टी चल रही है। रात के करीब दो बज रहे थे। पुलिस की टीम तुरंत पार्टी स्थल पर पहुंच गई। वहां डीजे की धुन और तेज रौशनी के बीच कई लड़के और लड़कियां थिरकते नजर आ रहे थे। एक तरफ शराब परोसी जा रही थी, तो दूसरी तरफ कई युवा ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने बिना देर किए इस पार्टी में छापा मार दिया।

पुलिस को देखते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। लड़के और लड़कियां इधर-उधर भागने लगे। जंगल में कोई पेड़, तो कोई झाड़ियों की ओट में छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं बख्शा। एक-एक करके 100 से अधिक लड़के और लड़कियां वहां से हिरासत में ले लिए गए। इस पार्टी का आयोजन करने वाले दो लड़के भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें से एक की उम्र 19 और दूसरे की 23 साल है। दोनों कलावा और डोंबिवली के रहने वाले हैं। पुलिस ने यहां से 29 दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। 

एलएसडी-चरस-गांजा-शराब का सेवन

रेव पार्टी से हिरासत में लिए गए सभी लोगों का ठाणे के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पार्टी स्थल से 0.41 ग्राम एलएसडी, 70 ग्राम चरस, गांजा के साथ चिलम, शराब, बीयर जैसे कई नशीले सामान बरामद किए गए हैं। पार्टी के आयोजक की पहचान तेजस अनिल कुबल और सुजल महादेव महाजन के रूप में की गई है। ये लोग पिछले पांच दिनों से इंस्टाग्राम के जरिए पार्टी के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे थे। इच्छुक लोगों से ऑनलाइन पेमेंट लेने के बाद उनके मोबाइल नंबर दे रहे थे।

खुफिया जानकारी पर पुलिस का छापा

ठाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी शिवराज पाटील ने बताया कि पुलिस को मिली एक खुफिया जानकारी के आधार पर एसीपी के नेतृत्व में यूनिट 5 और 2 ने वडवली खाड़ी तट पर हो रही एक रेव पार्टी पर छापा मारा। इस दौरान यहां पर 90 पुरुष और 5 महिलाएं नशीला पदार्थ का सेवन करते पाए गए। सभी लोग नशे की हालत में डीजे की धुन पर मदहोश होकर नाच रहे थे।पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। वहां से बड़ी संख्या में नशे का सामान बरामद किया गया है। कई दोपहिया वाहन भी मिले हैं। सबकुछ जब्त कर लिया गया है।

इंस्टाग्राम पर रेव पार्टी की इनविटेशन

बताते चलें कि ठाणे क्राइम ब्रांच पिछले कई दिनों से इस तरह की पार्टी (Rave Party) को आयोजित करने वाले ढेरों सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर नजर बनाए हुए थी। पार्टी के आयोजक इतने शातिर थे कि इंस्टाग्राम पर उनकी इनविटेशन नजर आती थी, लेकिन पार्टी कहां होगी, उसकी कोई जानकारी नहीं थी। इस पार्टी में शामिल होने के लिए जिन लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया था, उनको पार्टी वाले दिन महज चार घंटे पहले उनके मोबाइल पर लोकेशन भेजा गया था, लेकिन पुलिस को उसके मुखबीरों के द्वारा इस पार्टी की सूचना मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *