Road Accident in Dindori: Big news of road accident from Dindori...! 14 people died...21 seriously injured...see VIDEORoad Accident in Dindori
Spread the love

डिंडोरी, 29 फरवरी। Road Accident in Dindori : मध्यप्रदेश के डिंडोरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात शहपुरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां ग्रामीण गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बड़झर गांव के पास एक लोडिंग वाहन पलट गया। जिससे 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण (Road Accident in Dindori) देवरी गांव के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *