Sanjay Nirupam: I resigned even before being expelled...! Sanjay Nirupam's counterattack on Congress...see hereSanjay Nirupam
Spread the love

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। Sanjay Nirupam : कांग्रेस के खिलाफ बागी तेवर अपना चुके संजय निरुपम को बुधवार रात को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। लेकिन संजय निरुपम ने अब जानकारी दी है कि मैंने तो निष्कासित होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। संजय निरुपम ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि मेरा इस्तीफा रात को मिलने के बाद तुरंत बाद मेरे निष्कासन का आदेश दिया गया। यह तेजी देखकर अच्छा लगा। मैं यह जानकारी ऐसे ही दे रहा हूं।’ यही नहीं संजय निरुपम ने कहा कि मैं अपने अगले कदम की जानकारी आज ही सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच दूंगा।

सीट बंटवारे के मुद्दे पर क्या बोले थे निरूपम?

संजय निरुपम ने मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट शिवसेना को देने और वहां से अमोल कीर्तिकर को घोषित किए जाने का विरोध किया था। उनका कहना था कि मैं एक खिचड़ी चोर के लिए कैंपेन नहीं कर सकता। इसके बाद उन्होंने पार्टी को एक सप्ताह का अल्टिमेटम दिया था। इस पर बात नहीं बनी तो अंत में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उन्हें निष्कासित किया गया है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि आज संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय निरुपम को कारण बताओ नोटिस नहीं जारी हुआ था बल्कि सीधे ऐक्शन लिया गया।

यही नहीं इससे पहले बुधवार को संजय निरुपम ने (Sanjay Nirupam) कहा था, ‘कांग्रेस को अपनी ऊर्जा और स्टेशनरी मुझ पर खर्च नहीं करनी चाहिए। इसकी बजाय उन्हें पार्टी को बचाने के लिए अपनी ताकत इस्तेमाल करनी चाहिए। मैंने एक सप्ताह का अल्टिमेटम दिया था, जो आज समाप्त हो रहा है। मैं अब अपने फैसले का ऐलान करूंगा।’ माना जा रहा है कि संजय निरुपम अब एकनाथ शिंदे के साथ आकर मुंबई की ही किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। संजय निरुपम खुद कांग्रेस के टिकट पर मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से उतरना चाहते थे। लेकिन उद्धव सेना के खाते में यह सीट चली गई, जहां से अमोल कीर्तिकर को कैंडिडेट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *