Shakti Vandan: BJP Mahila Morcha worshiped Shakti...! Print and electronic women journalists shared their challengesShakti Vandan
Spread the love

रायपुर, 06 मार्च। Shakti Vandan : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शक्ति वंदन कार्यक्रम आहूत की गई। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश की महिला पत्रकारों का सम्मान किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, चंपादेवी पावले, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल, सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन, सह कार्यालय प्रभारी मिनी पांडेय, मीडिया सह प्रभारी शीलू साहू, निशा चौबे, सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।

इस दौरान शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम भाजपा की राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम में जिसमें केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं का सम्मान की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में पूरा अवसर दे रहे हैं और महिलाएं भी प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही अवसरों का बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आज यह कार्यक्रम पूरे देश भर में संचालित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की आधी आबादी महिलाओं की हर क्षेत्र में संपूर्ण भागीदारी हो इसलिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नए-नए कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। जिस प्रकार से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण विधेयक पास किया गया है इससे महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में 33% आरक्षण के साथ भागीदारी महिलाओं को दी जाएगी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है जैसे उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, राशन कार्ड का महिलाओं के नाम से होना इसके साथ ही कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के लिए फैसला ले रही है। इस तरह प्रदेश की भाजपा सरकार भी महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं (Shakti Vandan) को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना संचालित कर रही है जो कुछ ही दिनों में लागू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *