Singapore Tour: The wife sleeping with her husband disappeared in the cruise at night... Staff said - Jumped into the sea... But...?Singapore Tour
Spread the love

इंदौर, 2 अगस्त। Singapore Tour : अपने पति के सिंगापुर घूमने गई इंदौर की महिला क्रूज से अचानक गायब हो गई। महिला का पति इंदौर में होटल व्‍यावसायी है। महिला के परिजनों ने विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। वहीं क्रूज मेंबर ने महिला के समुद्र में छलांग लगाने की बात कही है, लेकिन इसके कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले है।

दरअसल, इंदौर के होटल व्यापारी जाकेश साहनी की पत्नी रीता साहनी सिंगापुर के क्रूज से अचानक लापता हो गई, वो चार दिन की यात्रा पर सिंगापुर गई थी। क्रूज स्टाफ ने महिला के परिजनों को बताया की महिला ने समुद्र में छलांग लगाई है। लेकिन इस मामले में क्रूज मेंबर ने एसे कोई फुटेज उपलब्ध नहीं कराए। वहीं लापता महिला के पति को भी क्रूज से उतार देने की बात सामने आईं है।

पति सो रहा था, तभी गायब हो गई पत्‍नी

बताया जा रहा है कि जाकेश साहनी अपनी पत्नी रीता के साथ मलेशिया -सिंगापुर की चार दिन की यात्रा पर घूमने गए थे। दोनों स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज से पेनांग से सिंगापुर लौट रहे थे। जाकेश जब सोकर उठे तो पत्नी रीता लापता थीं। क्रूज में उन्होंने पत्नी को काफी ढूंढ़ा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद क्रूज स्टाफ को जानकारी दी गई। इस पर टैक्निकल जांच की तो स्टाफ को जानकारी लग गई कि क्रूज से समुद्र में कुछ गिरा है। फिर जाकेश ने अपने बेटे अपूर्व को घटना के बारे में जानकारी दी।

बेटे ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

वहीं, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे अपूर्व साहनी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है की मेरी मां सिंगापुर से रॉयल कैरिबियन क्रूज में यात्रा कर रही थी। वह आज सुबह से जहाज से लापता है। क्रूज़ कर्मचारी कह रहे हैं कि वह समुद्र में कूद गई, लेकिन उन्होंने हमें कोई फुटेज नहीं दिखाया और अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बेटे ने कहा कि जहाज दल ने कोई बचाव अभियान (Singapore Tour) नहीं चलाया और मेरे पिता को जहाज़ से उतार दिया, क्या यही मानवता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *