Congress CWC List: Big news...! The list of the working committee may be released soon... the name of this veteran of Chhattisgarh is almost fixedCongress CWC List
Spread the love

रायपुर, 14 जुलाई। Suicide Breaking : निको कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर आलोक सिंह ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। स्पॉट में ही मौत हो गई। बीते दो दिन पहले कंपनी से इस्तीफा दिया था। मृतक का नाम आलोक सिंह यूपी बलिया का रहने वाला था। वर्तमान में भनपुरी के रामेश्वर नगर में पत्नी के साथ रहता था। खमतराई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आलोक सिंह सिलतरा धनेली के जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ था। कुछ दिनों पहले ही मृतक का प्रमोशन हुआ था, लेकिन दो दिनों पहले ही उसने व्यक्तिगत कारणों से नौकरी से रिजाइन दे दिया था और घर पर ही रहने लगा था। आज दोपहर साढे़ 12 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो पत्नी मौके पर पहुंची। कमरे में आलोक सिंह की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। साथ ही घटना स्थल पर एक सर्विस रिवाल्वर भी पड़ा हुआ था।

इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव (Suicide Breaking) को पोस्टामार्टम के लिए भेजा गया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। आलोक सिंह ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed