Twitter Bar : 12 समुदायों को ST सूची में शामिल…श्रेय लेने की होड़…देखें किसने कहा अरुण साव को रमन सिंह का OSD

Spread the love

रायपुर, 28 जुलाई। Twitter Bar : छग के 12 जातियों को एसटी में शामिल करने का मामले पर वार पलटवार शुरू हो गया।
भाजपा और कांग्रेस के बीच श्रेय लेने की जंग ट्विटर पर देखी जा जारी रही।

ट्विटर पर भाजपा और कांग्रेस दोनों का वार-पलटवार जारी है। अरुण साव के ट्वीट पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया। साव को कांग्रेस ने रमन सिंह का ओएसडी कहते हुए तंज कसा। साथ ही कांग्रेस ने साव से सवाल किया। उन्होंने कहा कि, 2014 से 18 के बीच भाजपा सरकार को क्यों नहीं आई आदिवासियों की याद।

गौरतलब है कि अरुण साव ने मनमोहन सरकार के कार्यकाल की कांग्रेस को याद दिलाई थी, जिसके पलटवार कांग्रेस ने इस तरह किया।