Lord Pashupatinath : मुंह से आग निकालने का दिखा रहा था करतब…फिर जो हुआ देखें VIDEO

Spread the love

मंदसौर, 21 अगस्त। Lord Pashupatinath : आज सावन का सातवां सोमवार और नागपंचमी का संयोग हैं। मंदिरों में भक्तों को तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में मंदसौर जिले में भगवान पशुपतिनाथ की भव्य शाही पालकी निकाली गई। लोगों के मनोरंजन के लिए करतब दिखाने वाले कलाकारों को भी बुलाया गया। इस बीच एक घटना घटित हो गई। शाही पालकी में मुंह से आग निकालने वाले कलाकार का अचानक मुंह जल गया।

भगवान पशुपतिनाथ की शाही पालकी में उस अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब मुंह से आग निकालने वाले कलाकार के मुंह में अचानक आग लग गई। मुंह में आग लगने से कलाकार का चेहरा झुलसा गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कलाकार को बचाया। वहीं मंच पर भी आग लग गई। जिसके बाद लोगों ने उसे भी बुझाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। कलाकार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

भगवान पशुपतिनाथ की शाही पालकी में उस अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब मुंह से आग निकालने वाले कलाकार के मुंह में अचानक आग लग गई। मुंह में आग लगने से कलाकार का चेहरा झुलसा गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कलाकार को बचाया। वहीं मंच पर भी आग लग गई। जिसके बाद लोगों ने उसे भी बुझाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। कलाकार को इलाज के लिए अस्पताल (Lord Pashupatinath) ले जाया गया है।