CG Assembly: Notification of budget session released...read notification of Assembly SecretariatCG Assembly
Spread the love

रायपुर, 18 दिसंबर। 4th Assembly : छत्तीसगढ़ की चौथी विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार यानी 19 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। 22 दिसंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय सत्र में नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई जायेगी। सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम 90 विधायक गणों को शपथ दिलवाएंगे। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलवाई जायेगी।

इस बार का सत्र पहले से विशेष है, क्योंकि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, रविंद्र चौबे, मो. अकबर सहित कई चर्चित चेहरे इस बार चुनाव हारने के चलते यहां नहीं दिखाई देंगे। इसके साथ ही इस बार बिलकुल फ्रेश चेहरा ईश्वर साहू जैसे कुछ नाम ऐसे हैं जो पहली बार विधायक के तौर पर यहां एंट्री लेंगे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 35 विधायक जीते हैं, जिनमें से 14 विधायक पहली बार विधायक बने हैं, बाकी 21 में आधे से ज्‍यादा दूसरी बार विधायक बने हैं। जिनमें कुछ ही विधायक सीनियर हैं। ऐसे में पार्टी को ऐसे चेहरे की जरुरत होगी जो शुरुआत से ही एग्रेसिव हो क्योंकि आने वाले कुछ समय में 2024 के लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसमें कांग्रेस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसका पता तो तब चलेगा जब विधानसभा सत्र शुरू होगा।

सियासी पिच पर कांग्रेस के ये दिग्गज ‘क्लीन बोल्ड’

प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने पाटन की अपनी सीट जीत ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्विंदी बीजेपी के विजय बघेल को 19,700 से अधिक मतों के अंतर से मात दी। वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर सीट से बीजेपी के राजेश अग्रवाल से लगभग 7 हज़ार वोटों से हार गए हैं। बीजेपी के मुख्यमंत्री रह चुके डॉक्टर रमन सिंह राजनंदगांव सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 45 हज़ार से अधिक वोटों से कांग्रेस के गिरीश देवांगन को हराया। दंतेवाड़ा सीट पर कांग्रेस के छवीन्द्र कर्मा को बीजेपी के चैतराम अटामी ने 16,800 से अधिक वोटों से हरा दिया है। चैतराम पहली बार विधायकी के चुनाव में उतरे हैं। चित्रकूट सीट पर कांग्रेस के दीपक कुमार बैज क़रीब 8 हज़ार वोटों से अंतर से बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल से हार गए हैं। कांकेर सीट पर मतों का अंतर बेहद कम रहा। केवल 16 मतों के अंतर से बीजेपी के आशा राम नेताम ने कांग्रेस के शंकर ध्रुवा को हराया है। प्रदेश की कवर्धा सीट से बीजेपी के विजय शर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने 39 हज़ार वोटों के अंतर से कांग्रेस के अकबर भाई को हरा दिया है।

BJP के ये नए चेहरे पहली बार जाएंगे विधानसभा

बीजेपी से ये नए चेहरे पहली बार विधानसभा जाएंगे, जिसमें लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। BJP प्रत्याशी अरुण साव ने 39 हजार से ज्यादा बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की है।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा से जीतने वाले मोतीलाल साहू ने 35 हजार से ज्यादा मतों के बड़े अंतर से विजय हासिल कर एक तरह से चौंकाया है।

भाजपा उम्मीदवार इंद्र कुमार ने कांग्रेस के पांच बार के विधायक धनेंद्र साहू को 15 हजार से ज्यादा मतों से मात दी है। हालांकि इस हार के बाद धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर संदेह जताया है।

राजिम सीट से कांग्रेस के विधायक अमितेश शुक्ल मैदान में थे। इस सीट से उनके पिता और दादा जीतकर सीएम बन चुके हैं। लेकिन आज उनके बेटे और पोते अमितेश शुक्ल यहां से हार गए। युवा बीजेपी प्रत्याशी रोहित साहू ने कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को 11911 वोटो से करारी शिकस्त दी।

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दीपेश साहू ने जीत दर्ज किया है। दीपेश ने कांग्रेस के आशीष छाबड़ा को 9 हजार से अधिक वोट से हराया।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाले नतीजे साजा में देखने को मिले हैं। यहां से बीजेपी प्रत्याशी ईश्वर साहू का सामना 7 बार विधायक रह चुके रविंद्र चौबे से था। बीजेपी की तरफ से ईश्वर साहू ने 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। ईश्वर को यहां 1,01,789 वोट मिले, जबकि रविंद्र चौबे 96,593 वोटों पर ही सिमट गए। दोनों के बीच 5196 वोटों का अंतर रहा।

डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। प्रत्याशी दलेश्वर साहू ने 2000 बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की है।

खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस के भोलाराम साहू ने 26242 वोटों से बीजेपी से गीता घासी साहू को हराया है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र वनांचल क्षेत्र है। यहां के अधिकतर आबादी वनांचल क्षेत्रों में निवास करती है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यहां विधानसभा क्षेत्र और खास हो जाता है। लगातार कांग्रेस का कब्जा इस विधानसभा सीट में रहा है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 46 भाटापारा के लगभग ढाई लाख मतदाता में से 190929 मतदाताओं ने अपना मत का उपयोग करते हुए भाटापारा के लिए इंद्र साव के रूप में नया विधायक चुन लिया गया है। भाटापारा हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और जब भी कांग्रेस से बागी उम्मीदवार रहा तब तब भाजपा को फायदा होता रहा है लेकिन इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर रही जिसका फायदा कांग्रेस को हुआ। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी इंद्र साव ने 11,316 मतों से जीत हासिल की।

कसडोल से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार संदीप साहू का मुकाबला बीजेपी के धनीराम धीवर से था। जिसमें कांग्रेस ने 33765 वोटों से जीत हासिल की।

धमतरी से कांग्रेस के ओंकार साहू को 87900 वोट मिले जबकि भाजपा की रंजना साहू को 85256 वोट मिले। इस तरह 2644 वोटों से कांग्रेस ने की जीत हासिल की है।

सक्ती जिले में जैजैपुर विधानसभा सीट पड़ती है। जैजैपुर सीट से बीजेपी की तरफ से कृष्ण कांत चंद्रा और कांग्रेस की तरफ से बालेश्वर साहू उम्मीदवार थे। कांग्रेस उम्मीदवार बालेश्वर साहू ने 76747 वोटों से जीत दर्ज की वहीं, बीजेपी उम्मीदवार कृष्णकांत चंद्रा केवल 50825 वोट ही हासिल (4th Assembly) कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *