CG Election: This is the pride of Sahu community...! After overcoming big challenges, he will now hold the chair of MLA... see by how many votes he defeated his rivals.CG Election
Spread the love

रायपुर 04 दिसंबर। CG Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में साहू समाज की भूमिका काफी अहम है। यहां 22 फीसद साहू समाज है। छत्तीसगढ़ में साहू समाज का बहुत महत्व है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक बार फिर सत्ता हासिल की है।

राज्य की दो बड़ी पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने इस बार भी साहू समाज को टिकट दिया है। जिसमें दर्जनभर समाज के लोगों ने चुनाव जीता। बताते चलें कि, प्रदेश में 52 फीसद ओबीसी आबादी है। सर्वाधिक 22 फीसद संख्या साहू समाज की मानी जाती है। ऐसे में माना जाता है कि जिस पार्टी को साहू समाज का साथ मिलता है, वह जीत जाता है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार प्रदेश की राजनीति में साहू समाज की क्या स्थिति है।  

लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। BJP प्रत्याशी अरुण साव ने 39 हजार से ज्यादा बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की है।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा से जीतने वाले मोतीलाल साहू ने 35 हजार से ज्यादा मतों के बड़े अंतर से विजय हासिल कर एक तरह से चौंकाया है।

भाजपा उम्मीदवार इंद्र कुमार ने कांग्रेस के पांच बार के विधायक धनेंद्र साहू को 15 हजार से ज्यादा मतों से मात दी है। हालांकि इस हार के बाद धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर संदेह जताया है।

राजिम सीट से कांग्रेस के विधायक अमितेश शुक्ल मैदान में थे। इस सीट से उनके पिता और दादा जीतकर सीएम बन चुके हैं। लेकिन आज उनके बेटे और पोते अमितेश शुक्ल यहां से हार गए। युवा बीजेपी प्रत्याशी रोहित साहू ने कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को 11911 वोटो से करारी शिकस्त दी।

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दीपेश साहू ने जीत दर्ज किया है। दीपेश ने कांग्रेस के आशीष छाबड़ा को 9 हजार से अधिक वोट से हराया।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाले नतीजे साजा में देखने को मिले हैं। यहां से बीजेपी प्रत्याशी ईश्वर साहू का सामना 7 बार विधायक रह चुके रविंद्र चौबे से था। बीजेपी की तरफ से ईश्वर साहू ने 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। ईश्वर को यहां 1,01,789 वोट मिले, जबकि रविंद्र चौबे 96,593 वोटों पर ही सिमट गए। दोनों के बीच 5196 वोटों का अंतर रहा।

डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। प्रत्याशी दलेश्वर साहू ने 2000 बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की है।

खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस के भोलाराम साहू ने 26242 वोटों से बीजेपी से गीता घासी साहू को हराया है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र वनांचल क्षेत्र है। यहां के अधिकतर आबादी वनांचल क्षेत्रों में निवास करती है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यहां विधानसभा क्षेत्र और खास हो जाता है। लगातार कांग्रेस का कब्जा इस विधानसभा सीट में रहा है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 46 भाटापारा के लगभग ढाई लाख मतदाता में से 190929 मतदाताओं ने अपना मत का उपयोग करते हुए भाटापारा के लिए इंद्र साव के रूप में नया विधायक चुन लिया गया है। भाटापारा हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और जब भी कांग्रेस से बागी उम्मीदवार रहा तब तब भाजपा को फायदा होता रहा है लेकिन इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर रही जिसका फायदा कांग्रेस को हुआ। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी इंद्र साव ने 11,316 मतों से जीत हासिल की।

कसडोल से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार संदीप साहू का मुकाबला बीजेपी के धनीराम धीवर से था। जिसमें कांग्रेस ने 33765 वोटों से जीत हासिल की।

धमतरी से कांग्रेस के ओंकार साहू (CG Election ) को 87900 वोट मिले जबकि भाजपा की रंजना साहू को 85256 वोट मिले। इस तरह 2644 वोटों से कांग्रेस ने की जीत हासिल की है।

सक्ती जिले में जैजैपुर विधानसभा सीट पड़ती है। जैजैपुर सीट से बीजेपी की तरफ से कृष्ण कांत चंद्रा और कांग्रेस की तरफ से बालेश्वर साहू उम्मीदवार थे। कांग्रेस उम्मीदवार बालेश्वर साहू ने 76747 वोटों से जीत दर्ज की वहीं, बीजेपी उम्मीदवार कृष्णकांत चंद्रा केवल 50825 वोट ही हासिल कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *