Female doctor committed suicide in 5 star hotel...love affair...? Police engaged in investigation5 star
Spread the love

नई दिल्ली, 10 जुलाई। 5 Star : देश की राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में पांच सितारा होटल हॉलिडे इन में 28 वर्ष के डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का एक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवाले उसकी इस बात से खफा थे। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला डॉक्टर के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच में जुटी हुई है।

होटल में एक दिन के लिए किया था चेक इन

जिस युवती की लाश मिली वह एक सरकारी दवाखाना में काम करती थी। होटल होलीडे इन के एक कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे से लटकते हुए मिला है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे मयूर विहार थाने को सूचना मिली थी कि होटल हॉलिडे इन के एक कमरे में युवती ने फांसी लगा ली है।

मामले की जांच की गई और यह पता चला कि युवती की उम्र 28 साल है और उनका नाम आशना बीमा है। वो जंगपुरा की रहने वाली थीं। उन्होंने होटल में 7 जुलाई को एक दिन के लिए चेक इन किया था लेकिन इसके बाद वो 8 जुलाई को भी होटल में ही रुकी थीं।

बिल के लिए संपर्क करने पर मौत की मिली जानकारी

दोपहर लगभग 2:50 बजे जब होटल के कर्मचारियों ने उनसे अगले दिन के बिल के लिए संपर्क किया, तो कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाभी का प्रयोग कर उनका कमरा खोला। इसके बाद इस रूम नंबर-540 में जब होटल के कर्मचारी अंदर आए तब फांसी के फंदे पर लड़की की लटकती हुई लाश मिली।

मृतक जंगपुरा की सीजीएचएस डिस्पेंसरी में मेडिकल अफसर के रूप में काम करती थी। जांच में पता चला कि वह एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनके माता-पिता को इस पर आपत्ति थी। इससे वो खुश नहीं थी। वो 7 जुलाई को परिवार को बिना बताए अपने घर से आ गई। परिवार ने थाना हजरत निजामुद्दीन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक,  मृतक (5 Star) के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के पिता और भाई का बयान दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया। अब तक की गई जांच में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *