Brutality with Girl: Brutality with girl crossed all limits...! Beaten till breathless...after that he threw chilli powder in his eyes and then glued his lips with Feviquik...?Brutality with Girl
Spread the love

गुना, 19 अप्रैल। Brutality with Girl : गुना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अयान पठान नाम के युवक ने एक लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी ने लड़की को बंधक बना लिया, इसके बाद उसे बेदम होने तक पीटा। इसके बाद उसने लड़की की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। फिर मुंह में लाल मिर्च पाउडर भरकर होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए। इस पूरी घटना की आपबीती पीड़िता ने पुलिस को बताई है।

दरिंदगी की शिकार हुई लड़की अस्पताल में भर्ती है। उसे गहरे जख्त हैं, हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से वह बेहद डरी सहमी हुई है। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। उसके पास मां के नाम एक पैतृक मकान है। आरोपी उसी मकान को हड़पने की फिराक में था। पीड़िता का कहना है कि वह पहले भी परेशान करता रहा है, लेकिन इस बार उसने मेरे साथ बहुत बुरा किया है।

गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आरोपी अयान उसके घर के पास ही रहता है। उसकी नजर मेरे पैतृक मकान पर है। वह चाहता था कि मैं मकान की रजिस्ट्री उसके नाम पर करवा दूं। जब इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ ऐसी दरिंदगी की। आंखों में मिर्ची उड़ेल दी। इस यह पूरा मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो आनन-फानन में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अयान पठान को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पूरे चेहरे पर सूजन है। शरीर में कई गंभीर चोटें हैं। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी दोनों बीते दो साल से रिलेशनशिप में थे। रिलेशनशिप को लेकर भी दोनों के बीच अनबन हुई। फिलहाल उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर तलाशी तो इस दौरान उसके घर से अवैध शराब भी बरामद की गई है।

एएसपी ने बताया

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ASP मान सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने इस गंभीर मामले (Brutality with Girl) की जांच की तो पता चला कि आरोपी युवक और पीड़िता काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी अयान ने युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *