By-Election : BJP ने उपचुनाव के लिए घोषित किए 25 उम्मीदवार…! प्रियंका गांधी के सामने किसे उतारा यहां देखें List

Spread the love

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। By-Election : वायनाड के लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से होगा। पार्टी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम के विधानसभा उप चुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की।

असम के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने ढोलाई (अनुसूचित जाति) सीट से निहार रंजन दास, बेहाली सीट से दिंगता घाटोवर और समागुरी सीट से दीप्लु रंजन शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बिहार के उपचुनाव में तरारी सीट से विशाल प्रशांत और रामगढ़ सीट से अशोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में रायपुर शहर दक्षिण सीट से सुनील सोनी को उम्मीदवार बनाया गया है।