Cabinet Breaking : बिग ब्रेकिंग…! CM विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 19 को…देखिए

Spread the love

रायपुर, 17 जून। Cabinet Breaking : विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 19 जून को होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को दोपहर 3 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में होगी।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की आचारसंहिता खत्म होने के बाद मंत्रीमंडल की ये पहली बैठक होगी। बैठक में कई बड़े फैसले लिये जाने की उम्मीद है। आखिरी बार लोकसभा चुनाव कि आचार संहिता लगने से पहले 6 मार्च को बैठक हुई थी। 104 दिन बाद यह बैठक होने जा रही है।