Politics

Youth Hanged Himself : Sad...! The only son wrote a tearful suicide note... then hanged himself... see here
Politics

Youth Hanged Himself : दुखद…! एकलौता बेटे ने लिखा रुलाने वाला सुसाइड नोट…फिर फंदे से झूल गए…यहां देखें

कन्नौज, 23 फरवरी। Youth Hanged Himself : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवक ने अपनी बीएससी सहित अन्य डिग्रियां जला दीं। युवक का कथित सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है जो कि बेहद भावुक कर देने वाला है। युवक के घरवाले सदमे में हैं। उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि नौकरी न मिल पाने के कारण युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि ऐसी डिग्री का क्या फायदा जो एक नौकरी नहीं दिला सकता। मां मुझे माफ कर देना, पापा का ख्याल रखना, बहन की शादी अच्छे से करवाना। घरवालों के मुताबिक, युवक ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, तभी से वह बहुत परेशान चल रहा था। पुलिस को युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक का नाम ब्रजेश पाल है। सुसाइड की ये घटना सदर क्षेत्र के भुड़ गांव की है। सुसाइड नोट में क्या लिखा? सुसाइड नोट में लिखा है… मां-पापा मुझे माफ करिएगा। मैं आपको धोखा देने जा रहा हूं। मेरी मौत के बाद कोई भी परेशान न हो। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, जिसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। मैं अब इस दुनिया में रहना नहीं चाहता। मुझे किसी तरह की तकलीफ नहीं थी। बस अब मन भर गया है। मैं अब आप लोगों का साथ छोड़ने जा रहा हूं। प्लीज मुझे माफ कर दीजिएगा। सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि, आज का दिन मेरा आखिरी है। आज मैंने मां के साथ खाना खाया, लेकिन अब धोखा देने जा रहा हूं। पापा का ख्याल रखना और बोल देना कि इतना ही साथ था। मैं भले ही इस दुनिया में नहीं हूं, लेकिन संगीता की शादी में कोई कमी नहीं करना। धूमधाम से करना। सुसाइड नोट में आगे लिखा कि बीएससी की डिग्री जला दी है। ऐसी डिग्री का क्या फायदा, जिससे एक नौकरी न मिल सके। आधी उम्र पढ़ते-पढ़ते निकल गई। ब्रजेश पाल…. यह सुसाइड नोट जिसने भी पढ़ा, आंखों से आंसू आ गए। पुलिस (Youth Hanged Himself) ने कहा है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग मैच कराई जाएगी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि दो बहनों में यह इकलौता बेटा था। पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करके जैसे तैसे परिवार पाल रहे थे। बेटा नौकरी की तलाश में था।

Baiga Family: Baiga family was 'murdered' not by burning...! Police made a sensational revelation... 14 people were killed together
Politics, Raipur

Baiga Family : बैगा परिवार की जलकर नहीं ‘हत्या’ हुई थी…! पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा…14 लोगों ने मिलकर मौत के घाट उतारा

रायपुर, 22 फरवरी। Baiga Family : बैगा परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बैगा परिवार की हत्या की गई थी। गांव के ही 14 लोगों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने मृतकों के शव को झोपड़ी में रख आग लगा दी थी। घटना कबीरधाम जिले के नागड़बरा की है। 14 फरवरी को गांव में एक बैगा परिवार के घर आगजनी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के बाद एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में तीनों की मारपीट के बाद हत्या करने की बात सामने आई। इस कारण उतारा मौत के घाट इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन गांव के सुखसिंग बैगा के घर छट्ठी का कार्यक्रम था। यहां पर राजो बाई बैगा का मृतक बुधराम बैगा के साथ जमीन विवाद को लेकर विवाद हुआ था। विवाद खत्म होने के बाद बुधराम अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर आकर सो गया था। इधर बदला लेने की नीयत से राजो बाई बैगा अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ मिलकर बुधराम बैगा और उसके परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। घटना वाले दिन 14 फरवरी को राजो बाई बैगा अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बुधराम के घर पहुंची और सो रहे लोगों से मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिए। घटना में बुधराम बैगा, पत्नी हिरमती बैगा, जोनहु बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पकड़े जाने के डर से शव को झोपड़ी में ही रख बाहर से आग लगा दिए थे। 14 आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों की गिरफ्तारी (Baiga Family) की है। आरोपियों में बुध सिंग पिता हीरा लाल बैगा उम्र 33 वर्ष, बजरू बैगा पिता गौठू बैगा उम्र 55 वर्ष, सुख सिंग पिता धानु बैगा उम्र 30 वर्ष, सुख राम पिता बुधराम बैगा उम्र 29 वर्ष, अक्क्ल सिंग पिता बुद्धु सिंग उम्र 45 वर्ष, चारु बैगा पिता बजरू बैगा उम्र 25 वर्ष, तिहारू पिता लम्हा बैगा उम्र 35 वर्ष, बुधलाल पिता डोंगरु बैगा उम्र 36 वर्ष, सूखी राम पिता बजरू बैगा उम्र 19 वर्ष, मियाज़ी पिता बहादुर सिंग उम्र 30वर्ष, संतू बैगा पिता सुख राम बैगा 35 वर्ष, राजो बाई पिता भुरासा बैगा उम्र 50 वर्ष, बुधवारीन बाई पति अक्क्ल सिंग उम्र 42 वर्ष, एक अपचारी बालक 17 सभी सकिनान नागाडबरा थाना कुकदूर, जिला कबीरधाम।

Korba Crime News: Dead body of a child found in the forest, murdered by slitting the throat, attempt to burn the genitals
Politics

Korba Crime News : जंगल में मिला बालक का शव, गला रेतकर हत्‍या, गुप्‍तांग को जलाने की कोशिश

कोरबा, 22 फरवरी। Korba Crime News : ढाई साल के एक बच्चे की लाश कोरबा शहर से लगे दादर- भालू सटका के जंगल में मिली है। बच्चे की हत्या गला रेतकर की गई है। बालक के गुप्तांग को आंशिक रूप से जला दिया गया है इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। बताया गया कि देर शाम को जंगल की ओर गए एक ग्रामीण की नजर बच्चे की लाश पर पड़ी। इससे वह घबरा गया और भाग कर बस्ती में लौट आया। यहां उसने जंगल में बच्चे का शव पड़े होने की जानकारी अन्य लोगों को दी। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बच्चे की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही। पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बच्चे की पहचान कराने में जुटी है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज लेने के बाद मातहतों को सभी बिंदुओं पर बारीकी जांच करने के निर्देश दिए। बहरहाल जंगल में बच्चे की लाश का मिलना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Nirmam Hatya: Son saw 'mother' with homosexual partner 'we were in bed'...gave a horrifying death
Politics

Nirmam Hatya : मां ने अपने बेटे को समलैंगिक पार्टनर के साथ देख लिया बिस्तर पर

हुगली, 21 फरवरी। Nirmam Hatya : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में 16 फरवरी को हुए 8 साल के मासूम लड़के की निर्मम हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। कोन्नगर शहर में 8 साल के श्रेयांशु शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे उसकी मां और मां की समलैंगिक पार्टनर थी। बच्चे को दोनों के नाजायज रिश्ते के बारे में पता लग गया था। जिसके बाद उसकी मां को पकड़े जाने का डर सताने लगा। इसलिए दोनों ने मासूम को मार डालने का निश्चय किया। उन्होंने मासूम को बेहद खौफनाक मौत दी। पहले गणेश जी की भारी मूर्ति से सिर पर वार कर बेहोश किया। फिर चाकू से हाथों की नसें काट डाली, तब भी मन नहीं भरा तो पूरा शरीर चाकू से गोद डाला। पुलिस ने बच्चे की मां शांता शर्मा और उसकी प्रेमिका इशरत परवीन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोन्नानगर के कनाईपुर स्थित आदर्शनगर की बताई जा रही है। श्रीरामपुर के डीसीपी अर्नब विश्वास ने उत्तरपाड़ा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, शांता और परवीन शादी से पहले ही सहेलियां थी और उनके बीच समलैंगिक संबंध थे। शादी के बाद भी वे अक्सर मिला करते थे और समलैंगिक संबंध जारी रहे। शांता की शादी 2012 में हुई थी तो परवीन की शादी 2018 में। हालांकि कुछ महीनों में परवीन ने अपने पति का घर छोड़ दिया था। सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद परवीन का कोई परिवार नहीं था। परवीन कभी-कभी शांता के घर आती थीं। शांता के भी अपने पति से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, उनके परिवारों को पता था कि दोनों एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। देर रात तक फोन पर बात होती थी। शांता के बेटे श्रेयांशु को दोनों के रिश्तों के बारे में पता लग गया था। उन्हें डर था कि कहीं ये बात वह किसी को न बता दे, इससे उन्हें समाज में बदनामी का डर था। इसलिए उन्होंने श्रेयांशु को मारने का प्लान बनाया।  बच्चे को खौफनाक मौत शांता ने पकड़े जाने के डर से बचने और अपने नाजायज संबंध को कायम रखने के लिए मासूम को बुरी तरह से मार डाला। पुलिस के अनुसार, बच्चे को मारने वाली परवीन थी, हालांकि शांता ने उसकी इस काम में पूरी मदद की। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगा कि शांता श्रेयांशु को अपने साथ लेकर आई। जहां पहले से परवीन मौजूद थी। पहले उन्होंने मासूम के सिर पर ईंट और गणेश जी की मूर्ति से वार किया और बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्होंने चाकू से उसके हाथ की नसें काट दी। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने बच्चे के शरीर पर चाकू से अनगिनत वार किए। बच्चे के शव को ठिकाने लगाने के अगले दिन परवीन शांता से मिलने उसके घर भी पहुंची और संवेदना व्यक्त करने का नाटक किया।

Newly Married Couple: On the 5th day of marriage, wife strangled her 'husband' with henna-stained hands...people stunned.
Politics

Newly Married Couple : शादी के 5वें दिन मेहंदी लगे हाथों से पत्नी ने घोंटा ‘पति’ का गला…लोग सन्न

बेगूसराय, 19 फरवरी। Newly Married Couple : उत्तर प्रदेश के मऊ में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंद दिन पहले एक घर में शहनाई बजी थी। लोग न्यूली मैरिड कपल को शुभकामनाएं दे रहे थे। अभी दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था कि उसने उन्हीं हाथों से शादी के पांचवें दिन प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इस वारदात से घरवाले ही नहीं इलाके के लोग सन्न हैं। दरअसल, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी विश्वनाथपुर के लवकुश चौहान (24 साल) की 13 फरवरी को आजमगढ़ के छतावार गांव की पायल चौहान से शादी हुई थी। शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी संपन्न होने के बाद पायल ससुराल आई। इसके बाद पति-पत्नी अपने नए मकान में दो दिन के लिए रहने पहुंचे। इसी बीच शनिवार रात कुछ लोग लवकुश को बुलाकर अपने साथ ले गए। मगर, वो सुबह तक घर नहीं लौटा।  इस पर पायल ने फोन करके अपने सास-ससुर को इसकी सूचना दी। परिजन पहुंचे और खोजबीन शुरू की। रविवार को घर से कुछ ही दूर पोखरी (छोटा तालाब) में उसका शव मिला। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके साथ ही परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या किए जाने की एफआईआर दर्ज की। कुछ ही घंटे की पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया।  पुलिस को पता चला कि पायल का दिनेश यादव नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। वो अपनी शादी से खुश नहीं थी। इस वजह से पति की हत्या की साजिश रची। प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से गमछे से पति का गला घोंट दिया। इस हत्याकांड का खुलासा करते सीओ दिनेश दत्त मिश्र ने बताया कि शव मिलने के बाद मृतक के पिता घनश्याम चौहान ने एफआईआर दर्ज कराई थी।  एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और थाना प्रभारी की टीम को मामले का खुलासा करने के लिए लगाया गया। कुछ ही घंटे बाद पायल, उसके प्रेमी दिनेश और साथी अभिषेक यादव की सच्चाई सामने आ गई। दिनेश और पायल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास (Newly Married Couple) किया जा रहा है।

Triple Murder: The family had come to take the daughter to her in-laws...! Son-in-law murdered wife, father-in-law and brother-in-law
Politics

Triple Murder : बेटी को ससुराल पहुंचाने आया था परिवार…! दामाद ने पत्नी, ससुर और साले की कर दी हत्या

बेगूसराय, 19 फरवरी। Triple Murder : बिहार के बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर की घटना हुई है। मामला जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गोबिंदपुर का है जहां प्रेम, विवाह और पारिवारिक विवाद में हुई खूनी संघर्ष की बड़ी घटना में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना में जहां एक पक्ष के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है वहीं दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है जिसका इलाज बेगूसराय में चल रहा है। इस घटना में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और बहन (दुल्हन) की गोली मेरे जाने से उसकी मौत मौके पर हो गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़की और लड़का आपस में प्रेम करते थे। बाद में दोनों के एक साथ पकड़े जाने पर उनकी शादी मंदिर में दोनों की मर्जी से की गई थी लेकिन घरवालों के बहकावे में आकर लड़का लड़की को रखने से इंकार कर रहा था जिसके कारण पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। जबरन शादी का मामला लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का पक्ष के द्वारा 15 लाख रुपया की मांग की गई थी जिसके बाद ही लड़की को रखने की बात कही गई थी। इसी सिलसिले मे 15 लाख रुपया जमा हो जाने के बाद परिवार के लोग लड़का पक्ष के यहां लड़की को लेकर गए थे। इसी दौरान लड़का पक्ष लड़की को रखने से इंकार कर दिया जिसके बाद 15 लाख रुपया लेने के बाद एक के बाद एक तीनों लोगों को गोली मार दी गई जिसमें पिता-पुत्र और लड़की शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष को जानकारी मिली थी कि लड़का के बड़े भाई की शादी रविवार को होने जा रही है। लड़की पक्ष के द्वारा ये सोचा गया कि इसी बहाने उनकी लड़की भी उस घर में रहने लग जाएगी जिसके कारण वो लोग पैसा और लड़की को लेकर गए थे पर होनी को कुछ और मंजूर था। लड़की को ससुराल में बसाने की तमन्ना अधूरी ही नहीं रह गई बल्कि एक साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या (Triple Murder) के इस मामले में लड़की के ससुर, पति सहित परिवार के अन्य लोग शामिल थे, ऐसा दूसरे पक्ष का आरोप है। घटना के बाद लड़का पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए हैं। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव, 25 वर्षीय राजेश यादव और बेटी 21 वर्षीय नीलू कुमारी के रुप में हुई है।

Goat Theft: BJP leader's goat weighing 120 kg stolen in Ambikapur...Police formed special team
Politics, Raipur

Goat Theft : अंबिकापुर में BJP नेता का 120 किलो वजनी बकरा चोरी…पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

अंबिकापुर, 18 फरवरी। Goat Theft : अंबिकापुर में भाजपा नेता का 120 किलो वजनी बकरा चोरी का मामला चर्चा में है। मामले में अंबिकापुर पुलिस परेशान अब एक स्पेशल टीम बनाकर बकरे की तलाश में जुटी हुई है। वहीं बकरा चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। शातिर चोरों ने 18 लाख की वरना गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया था। 8 फरवरी की सुबह 120 किलो के बकरे की चोरी की गई है। बकरे को अब तक पुलिस नहीं खोज पाई है। इसको लेकर भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित भाजपा नेता सुरेश गुप्ता एडिशनल एसपी के पास पहुंचे और बकरे को जल्द खोजने के लिए ज्ञापन सौंपा है। सीसीटीवी में कैद हुई चोरी  दरअसल, अंबिकापुर से महज 15 किलोमीटर दूरी पर रघुनाथपुर स्थित है। यहां के भाजपा नेता सुरेश गुप्ता का 120 किलो वजनी बकरा चोरी हो गया है। इस बकरे को चोरी करने के लिए चोर 18 लाख की वरना कार से पहुंचे थे। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। भाजपा नेता ने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही रघुनाथपुर चौकी में बकरा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। मगर, अब तक न तो बकरे का पता है, न चोर का। बताया जा रहा है कि यह बकरा भाजपा नेता का काफी खास था। भाजपा नेता को बकरे से काफी लगाव था। अब बकरा चोरी हो जाने के बाद भाजपा नेता के साथ उसके परिवार के लोगों में मायूस हैं। परिवार के सदस्य की तरह था बकरा  इस दौरान सुरेश गुप्ता ने कहा कि मैंने 6 साल पहले एक बकरा (Goat Theft) पाला था। सोचा था कि इस बकरे को कभी कटने नहीं दूंगा। यह हमारे घर का सदस्य की तरह हमारे साथ रहता था। 8 तारीख की सुबह मेरे बकरे की चोरी हो गई। मैंने इसकी शिकायत थाने में की, तो थानेदार का कहना था कि मैं बकरा चोरी के लिए बैठा हूं क्या? आज मैने इसकी शिकायत एडिशनल एसपी से की है उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

Jashpur News: Wife gang raped, angry husband killed one of the accused at the spot, read the news...
Politics, Raipur

Jashpur News : पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, गुस्साये पति ने ठौर पर ही एक आरोपी को मार डाला, पढ़िये खबर…

जशपुर, 17 फरवरी। Jashpur News : घर लौट रही विवाहित महिला से दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर जैसे ही पति को इसकी जानकारी हुई तो दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी की हत्या कर दी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी और हत्या के आरोप में पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना जशपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घटना 15 फरवरी की है। पीड़ित 28 वर्षीया महिला की थाने में दी शिकायत के मुताबिक, वो अपने (38 वर्षीय) पति के साथ दूसरे गांव में किसी काम से गई थी। इस दौरान जब वो वापस पति के साथ लौट रही थी, तभी पति द्वारा फ्रेश होने तालाब जाने की बात कही और पत्नी को घर जाने को कहा। महिला जब गांव के एक पेड़ के पास पहुंची उसी दौरान वहां पहले से मौजूद दिलीप बड़ा और रामलाल उर्फ राम उसे जबरन पकड़कर सुने मैदान में ले गए। यहां पर बारी बारी से दोनों आरोपी दुष्कर्म करने लगे। इधर पीड़िता का पति उसे खोजते हुए मौके पर आ गया और दुष्कर्म कर रहे रामलाल (50वर्ष) के ऊपर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान दूसरा आरोपी दिलीप बड़ा (40 वर्ष) मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म करने वाले आरोपी दिलीप बड़ा और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Murder Case: Sensational case of murder...! Suspicious husband slits the throat of his 'beautiful wife' and daughter... see
Politics

Murder Case : हत्या का सनसनीखेज मामला…! शक्की पति ने अपनी ‘खूबसूरत पत्नी’ और बच्ची का गला रेता… देखें

गाजियाबाद, 16 फरवरी। Murder Case : गाजियाबाद के लोनी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां एक शख्स ने उस्तरे से वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही अपनी दो साल की मासूम बच्ची को भी उस्तरे से वार कर घायल कर दिया। उसके बाद उसने खुद को काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। साथ ही घायल बच्ची और उसके पिता को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल युवक और दो वर्षीय मासूम बच्ची का इलाज किया जा रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच से सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुआ है। आरोपी अपनी पत्नी साफरीन के चरित्र पर शक करता था। तीन साल पहले ही इनकी शादी हुई थी और शुक्रवार को दोनों की काउंसलिंग डेट भी थी। बताया जा रहा है कि लड़ाई-झगड़े की वजह से मृतक युवती अपनी बच्ची के साथ अलग कमरा लेकर रह रही थी। पत्नी की मौत, बच्ची और पिता घायल  इस मामले पर एसीपी लोनी बॉर्डर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि लाल मंदिर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। मौके पर पहुंचकर पता चला कि जावेद व उसकी पत्नी साफरीन किराये के मकान में रहते थे। दोनों खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़े थे। गेट को तोड़कर कमरे के अंदर घुसे जावेद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इनकी बेटी (Murder Case) के भी गर्दन पर चोट के निशान थे, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है लेकिन साफरीन की मौत हो गई।

Horrid View: Husband kept wandering on the road with his wife's decapitated head... Heart shocked after watching VIDEO
Politics

Horrid View : बीवी का सिर धड़ से अलग कर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा पति…VIDEO देख दिल दहल उठा

बाराबंकी, 16 फरवरी। Horrid View : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी पत्नी की हत्या कर महिला का कटा हुआ सिर लेकर थाने जा रहा था। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने थाने से पहले ही पत्नी के सिर के साथ आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी इस हरकत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक पत्नी का किसी दूसरे शख्स के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जिसके चलते पति उससे नाराज रहता था। वहीं युवक को पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर पैदल जाते देख रास्ते में राहगीरों में खौफ था। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। नजारा देख दंग रह गई पुलिस जानकारी के मुताबिक यह पूरी वारदात फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसारा गांव की है। जहां के निवासी अनिल पुत्र बनवारी ने अपनी पत्नी वंदना का सिर काटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पति सिर लेकर थाने की ओर चल पड़ा। उसकी इस हरकत को देखकर दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर जा रही पुलिस ने रास्ते में ही हत्यारे पति को दबोचकर सिर अपने कब्जे में ले लिया। नजारा देख पुलिस कर्मियों के भी हाथ-पैर फूल गए। वहीं थाने पर पहुंचे पति के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। अनिल मिस्त्री का (Horrid View) काम करता है। दोनों कै एक चार वर्षीय पुत्र भी है।