Raipur

Political News: New NDA government...! Amidst the news of Ex CM's dissatisfaction...resignation suddenly...?
Raipur

Naxalite Encounter in Dantewada : नहाड़ी के जंगलों से बड़ी खबर…DRG और Naxali में मुठभेड़…2 ढेर

दंतेवाड़ा, 20 सितंबर। Naxalite Encounter in Dantewada : नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नहाड़ी के जंगलों से बड़ी खबर आ रही है। जिले के नक्सल प्रभवित नहाड़ी, छोटे हिड़मा के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहें हैं। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जिले का नहाड़ी क्षेत्र बेहद नक्सल प्रभवित क्षेत्र है। इससे सटा छोटे हिड़मा नक्सलियों का वर्षों से सुरक्षित ठिकाना भी बना हुआ है। उसी क्षेत्र में डीआरजी जवानों ने आपरेशन चलाया, जहां जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगने की बात सामने आ रही है। मंगलवार रात को डीआरजी के जवान आपरेशन के लिए निकले थे, जिसके बाद बुधवार सुबह जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा से करीब 70 किलोमीटर दूर जंगलों में हुई है। मुठभेड़ डीआरजी के जवान अभी भी मौके पर ही डटे हुए हैं। जवानों के वापस आने के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी। एडीशनल एसपी आर के बर्मन ने कहा, दंतेवाड़ा में नहाड़ी के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। अभी जवानों की वापसी नहीं हुई है। इस मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं, जवानों के वापसी के बाद ही इसके (Naxalite Encounter in Dantewada) बारे में पता चल पाएगा।

Robbery in Axis Bank: Big update in Axis Bank robbery...! 3 accused running away in truck caught...see VIDEO
Raipur

Robbery in Axis Bank : एक्सिस बैंक डकैती में बड़ा अपडेट…! ट्रक में भाग रहे 3 आरोपियों को दबोचा…देखें VIDEO

बलरामपुर, 20 सितंबर। Robbery in Axis Bank : रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिली है। रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने नकदी और सोना छिपाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायगढ़ डकैती के करोड़ों रुपए नगद और सोना भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही डकैती का खुलासा किया जाएगा। तीन आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ बैंक डकैटी के लूटे गए नगदी और सोना लेकर आरोपी झारखंड भागने की फिराक में थे। रामानुजगंज में ओड़िशा के नंबर प्लेट वाली ट्रक में से करोड़ों की नकदी और सोना पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल रामानुजगंज पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना में 6-7 हथियारबंद बदमाश शामिल थे। पुलिस पकड़े गए इन आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटना के मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पकड़े गए ट्रक के आगे चल रही कार भी जब्त रामानुजगंज चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की बारिकी से चेकिंग किया जा रहा था। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। ट्रक के आगे चल रहे झारखंड नंबर प्लेट की कार चल रही थी। वाहनों की लंबी कतार और भीड़ का फायदा उठाकर कार में सवार कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। कार के नंबर और पकड़े गए आरोपियों से पुलिस फरार लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। अलर्ट मोड पर थी छत्तीसगढ़ पुलिस छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायगढ़ में बांक डकैती के बाद झारखंड, ओडिशा, एमपी और बिहार पुलिस से संपर्क साधे हुए थी। छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में जाने वाले सभी चेकपोस्ट और सीमावर्ती थाना, चौकी की पुलिस अलर्ट मोड पर थी। उच्चाधिकारियों से मिले इनपुट के आधार पर रामानुजगंज पुलिस लगातार झारखंड जाने वाले सभी गाड़ियों पर नजर बनाकर रखी हुई थी। इसी मुस्तैदी के चलते पुलिस को घटना के 24 घंटे के भीतर डकैती (Robbery in Axis Bank) में लूटे गए रकम और सोने सहित कुछ आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

PSC EXAMS BREAKING: Former IAS OP Choudhary exposed a big rigging... students' examination was copied and arranged... you will be stunned to see... see
Raipur

PSC EXAMS BREAKING : पूर्व IAS ओपी चौधरी ने किया बड़ी धांधली का पर्दाफाश…विद्यार्थियों की जांच कॉपी किया अरेंज…देखकर रह जाएंगे दंग…देखें

रायपुर, 20 सितंबर। PSC EXAMS BREAKING : छत्तीसगढ़ PSC में कथित घोटाले को लेकर पूर्व IAS व BJP नेता ओपी चौधरी ने परीक्षाओं में चल रही बड़ी धांधलियों को उजागर किया है। उन्होंने इस परीक्षा में हुई धांधली पर मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। BJP नेता चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहनों को जिस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, वह अत्यंत दु:खद है। पीएससी एक संवैधानिक संस्था OP चौधरी ने कहा कि पीएससी, जो एक संवैधानिक संस्था है, में भी इस कांग्रेस सरकार की कई तरह की विसंगतियाँ व धांधलियाँ सामने आती रही हैं। भाजपा इस मुद्दे पर लगातार सरकार का ध्यान खींच रही है। हाल ही जो पीएससी की परीक्षा के जो परिणाम आए हैं, उसमें भी अनेक निराशाजनक तथ्य सामने आए हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने इन तथ्यों पर विस्तार से चर्चा कर बताया कि इस परीक्षा में 8 अंक का एक प्रश्न यह था कि 1857 की क्रांति में वीर हनुमान सिंह के योगदान का वर्णन कीजिए। एक अभ्यर्थी ने उत्तर में हनुमान सिंह की जगह वीर नारायण सिंह लिखा। दोनों ही हुतात्माओं का योगदान हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। चूँकि परीक्षा में वीर हनुमान सिंह के बारे में प्रश्न था, इसलिए उत्तर भी उनके बारे में दिया जाना था। गलत उत्तर देने पर भी मिले पूरे अंक उन्हें छत्तीसगढ़ का मंगल पांडे कहा जाता है। लेकिन उस अभ्यर्थी को गलत उत्तर दिए जाने के बाद भी इसमें साढ़े 5 अंक दिए गए जबकि जिस अभ्यर्थी ने वीर हनुमान सिंह के बारे में उत्तर लिखा, उसे सिर्फ 4 अंक दिए गए। श्री चौधरी ने कहा कि इसी तरह गणित के कई प्रश्न गलत रहे या उनके उत्तर गलत दिए गए, फिर भी गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को अधिक या पूरे अंक दिए गए जबकि सही उत्तर पर कम अंक दिए गए हैं। इसके अलावा एक जैसे सही उत्तरों के लिए किसी अभ्यर्थी को पूरे अंक दिए गए तो किसी को कम अंक, और उत्तरपुस्तिका में पूरा पेज कोरा छोड़ने के बावजूद उसमें पूरे अंक तक दिए जाने की बात सामने आई है। कोरे पेज छोड़ने वाले को भी मिला नंबर भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि इसी तरह ऑन्सर शीट का मूल्यांकन एक्जामिनर, डिप्टी हेड एक्जामिनर और हेड एकाजामिनर, इन तीन स्तरों पर होता है, लेकिन इसमें तीनों मूल्यांकन के अंक समान ही दिए गए हैं। इस पर सवाल उठाते हुए चौधरी ने कहा कि यह कैसे संभव है कि तीनों स्तर पर मूल्यांकन में एक जैसे समान अंक दिए जाएँ? या तो सभी स्तरों पर मूल्यांकन नहीं हुआ है या फिर इसमें लापरवाही हुई है। इससे यह साफ प्रतीत हो रहा है इस परीक्षा में धांधली हुई है और इसकी सीबीआई से जाँच कराई जानी चाहिए। चौधरी ने कहा कि ये परीक्षा परिणाम (PSC EXAMS BREAKING) युवाओं के साथ धोखाधड़ी है।

CM Challenge: If you are a Hindu then take Sonia and Rahul to Ayodhya once and show them...listen to the VIDEO
Raipur

CM Challenge : अगर आप हिंदू हैं तो सोनिया और राहुल को एक बार अयोध्‍या ले जाकर दिखाएं…सुनिए VIDEO

सूरजपुर, 19 सितंबर। CM Challenge : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जैसे- जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे सियासत घमासान बढ़ता नजर आ रहा है। इस बीच आज असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को लेकर जमकर हमला बोला है। आज छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक सार्वजनिक रैली में बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमलनाथ और भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि “मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कहते हैं कि वे भी हिंदू हैं। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ”छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा, राज्य की जनता पीएम मोदी को सरकार बनाने का मौका देगी। विपक्ष को अटल बिहारी वाजपेयी से सीखना चाहिए। नेहरू सरकार और उन्होंने भारत की प्रशंसा की। आज, जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तो वे देश को गाली देते हैं। छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण बिल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज हमारी मां और बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा अधिकार दिया जिससे नारी शक्ति का अभूतपूर्व उत्थान होगा। देश का इतिहास हमेशा प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक दिन (CM Challenge) के लिए याद करते रहेगा।

Robbery in Axis Bank: Big update in Axis Bank robbery...! 3 accused running away in truck caught...see VIDEO
Politics, Raipur

Robbery Footage : 7 करोड़ रुपए की डकैती मामले में सामने आया CCTV…देखें बैक टू बैक VIDEO

रायगढ़, 19 सितंबर। Robbery Footage : जिले के एक्सिस बैंक में 7 से 8 करोड़ रुपए की डकैती का मामला सामना आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में 2 लुटेरे दिखाई दे रहें हैं। जो लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार होते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पूरा मामला रायगढ़ के एक्सिस बैंक का है। जहां सुबह के 9 बजे कुछ डकैत ग्राहक बनकर बैंक में करोड़ों की लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे। जहां बैंक मैनेजर के साथ डकैतों ने मारपीट के बाद चाकू से हमला कर दिया, जिससे बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल मैनेजर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस लूट की वारदात में बैंक से लुटेरों ने कितने की राशि लूटी है, अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर जिले के उच्च पुलिस अधिकारी और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जायजा लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मामले को लेकर एसएसपी सदानंद कुमार का कहना है कि, डकैतों मे बैंक मैनेजर के पैर में चाकू मारा और बैंक स्टाफ को बंदी बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपी फरार हो गए हैं। अलग-अलग टीम गठित कर जांच की जा रही है। 6-7 आरोपियों की होने की आशंका है। जिसमें से कुछ जानलेवा हथियार लिए हुए थे। साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया है। उसका बैकअप लेकर जांच की जा रही है। जिले के सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी की गई है और अन्य राज्यों के पुलिस को भी जानकारी दी गई है।

Robbery in Axis Bank: Big Breaking...! Robbery of Rs 7 crore in broad daylight in Raigarh's Axis Bank... Manager stabbed in film style and took the key VIDEO
Politics, Raipur

Robbery in Axis Bank : बिग ब्रेकिंग…! रायगढ़ के एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े 7 करोड़ की डकैती…फिल्मी स्टाइल में मैनेजर को चाकू मारकर ली चाबी VIDEO

रायगढ़, 19 सितम्बर। Robbery in Axis Bank : रायगढ़ में निजी बैंक में बड़ी लूट की घटना हुई है। मैनेजर को चाकू मारकर बदमाशों ने बैंक की चाबी ली और 7 करोड़ लेकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में बड़ी रॉबरी हुई है। 5 से 6 आरोपी बैंक में घुसे और 7 करोड़ रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना सुबह लगभग 8.45 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद रायगढ़ पुलिस बैंक पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। रायगढ़ के निजी बैंक में लूट घटना पूरी फिल्मी स्टाइल में घटी है। सुबह लगभग 8.45 बजे की घटना है। बैंक के अंदर मैनेजर और स्टाफ बैंक खुलने के बाद अपने काम की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक 5 से 6 बदमाश बैंक के अंदर घुस गए। बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबी मांगी। मैनेजर ने चाबी देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके जांघ में चाकू मार दिया, जिससे मैनेजर घायल हो गया। बैंक में उस समय आम लोग भी मौजूद थे। डकैतों ने स्टाफ और आम लोगों को एक रूम (Robbery in Axis Bank) में बंद कर दिया। उसके बाद डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

Mahila Aarakshan: Women reserved Lok Sabha seats...! Women dominate 4 out of 11 seats in Chhattisgarh
Raipur

Mahila Aarakshan : महिला आरक्षित लोकसभा सीटें…! छत्तीसगढ़ की 11 में से 4 सीटों पर महिलाओं का दबदबा

नई दिल्ली, 19 सितम्बर। Mahila Aarakshan : महिला आरक्षण बिल एक बार फिर चर्चा में है, केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। अब बिल को विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया जाएगा। 27 सालों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक लाने के लिए विपक्ष लगातार जोर दे रहा है। यदि विशेष सत्र में विधेयक पर सदन की मुहर लग जाती है तो 2024 में लोकसभा का नजारा बदल सकता है, ऐसा हो सकता है कि इतिहास में पहली बार सदन में 33 प्रतिशत महिलाएं नजर आएं। वर्तमान में लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 15 फीसदी से कम है, हैरानी की बात ये है कि राज्य विधानसभाओं में ये आंकड़ा दस फीसदी से भी निचले स्तर पर है। ऐसे में लगातार लोकसभा और विधानसभा में महिला सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए आरक्षण की मांग की जा रही है। आखिरी बार 2010 में ये विधेयक राज्यसभा में पेश हुआ था, तब हंगामे के बीच इसे पास भी कर दिया गया था, लेकिन लोकसभा ये पास नहीं हो सका था। आरक्षण के बाद किस राज्य से कितनी महिला सांसद होंगी? यदि संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर मुहर लग जाती तो 33 प्रतिशत के हिसाब से लोकसभा की 545 सीटों में से तकरीबन 180 सीटों पर प्रतिनिधित्व महिलाओं का होगा। इस लिहाज से आंध्रप्रदेश में 25 लोकसभा सीटों में से 8 पर महिलाओं का कब्जा होगा। असम में 14 सीटों पर 5, बिहार में 40 में से 14, छत्तीसगढ़ में 11 में 4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगीं। गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं, 33 प्रतिशत के हिसाब से यहां 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगीं। हरियाणा में 10 सीटों के लिहाज से 4, और हिमाचल में 4 सीटों के हिसाब से तकरीबन 1 सीट महिला आरक्षित हो सकती है। जम्मू में 5 लोकसभा सीटें हैं इनमें से 2 महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। 16 सीटों वाले झारखंडमें यह आंकड़ा 5 तक पहुंच सकता है। कर्नाटक में 28 सीटों के मुताबिक 9 और केरल में 20 सीटों में से 7 महिला आरक्षित हो सकती हैं। मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में यह होगा आंकड़ा लोकसभा में महिला आरक्षण के हिसाब से मध्य प्रदेश में 29 में से 10 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। वहीं महाराष्ट्र में 48 सीटों के मुकाबले यह आंकड़ा 16 पर पहुंच सकता है। दिल्ली में 7 सीटों में से 2 और ओडिशा में 21 सीटों में 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। पंजाब-राजस्थान में ये होगा आंकड़ा महिला आरक्षण लागू होने के बाद पंजाब में 13 लोकसभा सीटों में से 4 आरक्षित हो सकती हैं, वहीं राजस्थान में 25 में से 8 सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित की जा सकती हैं। तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें यहां आरक्षण के हिसाब से 13 सीटों महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 27 सीटें हो सकती हैं महिला आरक्षित उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटें हैं, यदि महिला आरक्षण पर मुहर लगती है तो यहां सर्वाधिक 27 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। तेलंगाना में 17 में से 6, उत्तराखंड में 5 में से 2, पश्चिम बंगाल में 42 में से 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। इन राज्यों की सीटों पर संसद लेगी फैसला ऊपर जितने राज्यों के बारे में बताया गया वहां 3 से ज्यादा लोकसभा सीटें हैं, देश में ऐसे कई प्रदेश हैं जहां सिर्फ दो या 1 लोकसभा सीट है, इनमें अरुणाचल प्रदेश में 2, गोवा में 2, मणिपुर-मेघालय में दो-दो, मिजोरम-नागालैंड-पुडुचेरी, सिक्किम में 1-1, त्रिपुरा में 2 लोकसभा सीटें हैं। इसके अलावा केंद्र शासित, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, दादरा नागर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, लद्दाख में भी 1-1 लोकसभा सीट हैं, इन पर क्या होगा फिलहाल यह तय नहीं है। अभी ये हैं हालात लोकसभा में 545 सीटें हैं, इनमें से महज 78 सीटों पर महिला सांसद चुनी गईं हैं। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो यह आंकड़ा 15 फीसदी से भी कम है। राज्यसभा में भी यही हालात हैं, वहां भी तकरीबन 14 प्रतिशत ही महिला सांसद हैं। राज्यों की विधानसभाओं में भी इनका औसत प्रतिनिधित्व 10 फीसदी (Mahila Aarakshan) से भी कम है।

Rape of Elderly: A disgusting incident came to light from Mungeli...! Watch this carefully... 65 year old man raped VIDEO
Politics, Raipur

Rape of Elderly : मुंगेली से सामने आई घिनौनी घटना…! ध्यान से देखें इसे…65 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म VIDEO

मुंगेली, 18 सितंबर। Rape of Elderly : घर के बरामदे में सो रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम बबलू टंडन है। घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात बुजुर्ग महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान मोहल्ले का आरोपी बबलू टंडन आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के भाग जाने के बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव के खेतों में छुपा हुआ था, जिसे पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

MLA's VIDEO: Big news...! Another video of Congress MLA goes viral...Ex minister posted in his Twitter...see
Raipur

MLA Ka VIDEO : बड़ी खबर…! कांग्रेस MLA का एक और नोट गिनते VIDEO वायरल…Ex मंत्री ने अपने Twitter में किया पोस्ट…देखें

रायपुर, 18 सितंबर। MLA Ka VIDEO : नोटों के बंडल के साथ चंद्रपुर विधायक का वीडियो वायरल होने बाद कांग्रेस के एक और विधायक का स्टिंग वीडियो सामने आया है। इस बार वीडियो में विधायक मोहित केरकेट्टा रुपए का लेनदेन करते दिखे। दरअसल, VIDEO में एक शख्स काम दिलाने को लेकर बातचीत कर रहा है। साथ ही पैसे गिनते भी दिखा है। मोहित केरकेट्टा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। जिनका वीडियो पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि अवैध वसूली करते अगर किसी भी नेता विधायक की कोई खबर सामने आए तो समझ जाइएगा कि नेता कांग्रेसी है। कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव के वीडियो की तरह इसमें किसी कोई नोटों का बंडल तो दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन लेन-देन जैसी बातें जरूर हो रही है। वायरल वीडियों में एक शख्स विधायक मोहितराम से काम नही मिलने के कारण एडवांस में दिये हुए पैसों को वापस मांगता सुना जा सकता है। वहीं इस पूरी बातचीत में विधायक मोहिरात केरकेट्टा डीएमएफ मद से अपने विधासभा क्षेत्र से काम मांगने की बात कहते नजर आ रहे हैं। शख्स काम दिलाने के एवज में बार-बार किसी रेस्ट हाउस में पैसा देने की बात कह रहा है, जिस पर विधायक इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं कि उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया। चंद्राकर ने साधा निशाना मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इसे पोस्ट करते हुए कहा है कि रिश्वतखोरी करते, घोटाला करते, अवैध वसूली करते अगर किसी भी नेता विधायक की कोई खबर सामने आए तो समझ जाइएगा कि नेता कांग्रेसी हैं। पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा की इस खबर ने ये भी तय कर दिया है कि इनकी इस रिश्वतखोरी हरकत से अब इन्हें टिकट जरूर मिलेगा। जनता भी सब देख रही है, जितनी रिश्वत मांगनी है मांग लो कांग्रेसियों, लेकिन चुनाव में वोट मांगोगे तो हार मिलेगी। रामकुमार यादव का वीडियो हुआ था वायरल इससे पहले चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे नोटों के बंडल के साथ दिखाई रहे थे। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव ओपी चौधरी और विधायक अजय चंद्राकर ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को घेरा था

Ajay Chandrakar: MLA's controversial statement...said this big thing to PCC Chief Deepak Baij...listen VIDEO
Raipur

Ajay Chandrakar : MLA का विवादित बयान…PCC Chief दीपक बैज को कही ये बड़ी बात…सुने VIDEO

रायपुर, 18 सितंबर। Ajay Chandrakar : भाजपा प्रदेश प्रवक्त एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर का एक बयान सामने आया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज के पीएम को लेकर दिए एक बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि, उनका कद इतना बड़ा नही कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बयान दे। उन्होंने कहा कि पैर पजामे के अंदर ही ठीक रहता हैं बाहर निकले तो ठीक नहीं लगता। पहले खुद को कांग्रेस पार्टी में स्थापित कर ले और मुख्यमंत्री के पीछे-पीछे घूमना बंद करें उसके बाद उनकी राजनीतिक पहचान बनेगी तब उनकी बात लोग सुनेंगे। आगे चंद्राकर कहा कि, अभी तो खुद कांग्रेस पार्टी के लोग ही उनकी बातों (Ajay Chandrakar) को गंभीरता से नहीं लेते हैं।