CG Lok Sabha 3rd Phase Election 2024: Voting tomorrow in these 7 seats of Chhattisgarh...see here 168 candidates are in the fray.CG Lok Sabha 3rd Phase Election 2024
Spread the love

रायपुर, 05 मई। CG Lok sabha 3rd Phase Election 2024 : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण के सात सीटों पर मतदान 7 मई को होना है। लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा में आज रविवार की शाम पांच बजे से चुनावी शोरगुल थम गया है। छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 142 और महिला प्रत्याशियों की संख्या 26 हैं।

1. रायपुर लोकसभा

रायपुर लोकसभा सीट में इस बार 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में हैं। इस सीट में इस बार 2387 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर लोकसभा सीट पर करीब 20,46,014 वोटर्स हैं। इनमें 10,39,867 पुरुष मतदाता हैं जबकि 10,05,871 महिला वोटर्स हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 13,96,250 मतदाताओं ने मतदान किया था। यानी यहां 68 फीसदी मतदान हुआ था।

रायपुर सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना गया है। 28 साल से भाजपा का कब्जा है, इस सीट पर रमेश बैस 7 बार सांसद रहे हैं। रमेश बैस 6 बार लगातार सांसद रहे हैं। 2019 में पहली बार सुनील सोनी सांसद बने हैं। 2019 में प्रमोद दुबे को लगभग 3.5 लाख मतों से हराया था। 1991 में आखरी बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय जीते थे, 2023 में विधानसभा चुनाव में विकास उपाध्याय हारे थे।

2. बिलासपुर लोकसभा

बिलासपुर लोकसभा में इस बार 37 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी से तोखन साहू और कांग्रेस से देवेन्द्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। 1991 के बाद से लगातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित इस लोकसभा सीट में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी (एससी), कोटा, तखतपुर, लोरमी और मुंगेली(एससी) विधानसभा सीट शामिल हैं।

बिलासपुर लोकसभा के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा शामिल हैं, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या – 21 लाख 94 हजार 570 इसमे पुरुष मतदाता – 10 लाख 55 हजार 962, महिला मतदाता – 10 लाख 46 हजार 626 और तृतीय लिंग मतदाता – 99 है । वहीं बिलासपुर लोकसभा में कुल 2225 मतदान केंद्र है, इसमें 198 संवेदनशील मतदान केंद्र है, जहां सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था की गई है ।

3. दुर्ग लोकसभा

दुर्ग लोकसभा सीट में इस बार कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस से राजेंद्र साहू भाजपा से वर्तमान सांसद विजय बघेल मैदान में हैं। दुर्ग लोकसभा में कुल मतदान केंद्र- 2223 बनाए गए हैं। दुर्ग लोकसभा से चार बार लगातार भाजपा के ही सांसद रहे हैं। दुर्ग जिले की कुल जनसंख्या करीब 18 लाख है। यहां साहू-कुर्मी समुदाय की बहुलता है, जो कुल जनसंख्या का 53% है।

दुर्ग लोकसभा सीट पर करीब 19 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 9,47,191 लाख पुरुष मतदाता हैं जबकि 9,31,369 महिला वोटर्स हैं। पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में 13,91,996 वोटर्स ने मतदान किया था। मतलब यहां 74 फीसदी वोटिंग हुई थी। दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं। इन सीटों में पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ शामिल हैं।

4. जांजगीर लोकसभा

जांजगीर लोकसभा सीट से 18 उम्मीदवारों पर दांव लगा है। यहां पर बीजेपी से प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और कांग्रेस से डॉ शिवकुमार डहरिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है। यहां मतदान केंद्र 2212 बनाए गए हैं। (4 ज़िलों के 8 विधानसभा सीट आती है)। जांजगीर चांपा लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की आठ सीटें आती हैं। ये 8 सीटें हैं- अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़ और कसडोल। जांजगीर-चंपा लोकसभा सीट में 9,31,133 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 9,65,976 हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 25 हैं।

वहीं लोकसभा चुनाव में लगातार 4 बार से बीजेपी जीत रही है। अभी 8 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया ने 2009 में भी लोकसभा चुनाव लड़ा था और इसी सीट से 87 हजार वोटों से हार हुई थी। भाजपा की प्रत्याशी कमलेश जांगड़े पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही। पूर्व मंत्री का मुकाबला पूर्व सरपंच से है।

5. सरगुजा लोकसभा

सरगुजा लोकसभा सीट में इस बार 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी से चिंतामणी महाराज और कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह प्रत्याशी हैं। शशि सिंह पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं। चिंतामणी महाराज हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया था जो कि पूर्व विधायक हैं। यहां पर इस बार कुल मतदान केंद्र- 2206 हैं। आदिवासी बाहुल्य सीट होने के कारण आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। सरगुजा लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। इन सीटों में प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर शामिल हैं।

सरगुजा में मतदाताओं की कुल संख्या 18,12,901 है, जिसमें 9,02,027 पुरुष, 9,10,840 महिला तथा 34 अन्य मतदाता शामिल हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6968, दिव्यांग 22659 तथा 1525 सेवा मतदाता हैं।

6. रायगढ़ लोकसभा

रायगढ़ लोकसभा में इस बार कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी से राधेश्याम राठिया और कांग्रेस से डॉ मेनका देवी चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर कुल मतदान केंद्र- 2367 हैं। यहां पर कुल मतदाता-18,38,547 और पुरुष मतदाता-9,08,093 हैं वहीं महिला मतदाता-9,30,404 हैं जबकि थर्ड जेंडर-50 हैं। रायगढ़ में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया और धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र हैं।

रायगढ़ सीट की 65 फीसदी आबादी आदिवासियों की है। ये सीट पिछले 25 सालों से भाजपा के कब्जे में है। इस सीट से CM विष्णुदेव साय चार बार चुनाव जीत चुके हैं। इस सीट के जातिगत समीकरण पर ध्यान दें तो इस सीट में 4 लाख 9261 मतदाता राठिया और कंवर जाति के हैं। इसी तरह गोंड जाति के 2 लाख 36 हजार 342 मतदाता हैं। साय पैंकरा जाति के 1 लाख 66 हजार 812 मतदाता हैं। जबकि हिंदू उरांव जाति के 1 लाख 18232 और क्रिश्चयन वोटर तकरीबन 1 लाख 36 हजार हैं। इस सीट में कंवर व गोंड समाज निर्णायक भूमिका में होते हैं।

7. कोरबा लोकसभा

कोरबा लोकसभा में भी 7 मई को आखिरी चरण में मतदान होना है। इस समय कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस जमकर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। बीजेपी ने पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने ज्योत्सना महंत को दुबारा टिकट दिया है। कोरबा सीट से इस बार कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर इस बार कुल 2013 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कोरबा लोकसभा सीट (CG Lok Sabha 3rd Phase Election 2024) पर करीब 13,40,544 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 6,74,000 लाख पुरुष मतदाता हैं, जबकि 6,66,504 महिला वोटर्स हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 11,37,003 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतलब यहां 83 फीसदी मतदान हुआ था। कोरबा सीट की 55 फीसदी आबादी आदिवासियों की है। कोरबा लोकसभा के अंतर्गत 4 जिलों के 8 विधानसभा आते हैं। इसमें भरतपुर सोनहत, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली तानाखार समेत मरवाही विधानसभा आती है। 3 आम चुनावों में 2 बार कांग्रेस और 1 बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *