CM Vishnu Deo Sai: CM Vishnu Dev Sai's big statement on Radhika Kheda's resignation...! Listen to the VIDEO hereCM Vishnu Deo Sai
Spread the love

रायपुर, 05 मई। CM Vishnu Deo Sai : लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। इस बीच चुनावी प्रचार प्रसार को लेकर तीन जिलों के दौरे कर सीएम साय रायपुर लौटे। चुनाव प्रचार थमने पर CM विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया। बता दें कि आज रविवार को तृतीय चरण का चुनाव प्रचार थम गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी सूरजपुर में रैली हुआ, जहां भारी संख्या में आयोजित सभा में लोग आए। एक अच्छी तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के करकमलों से चुनाव प्रचार समाप्त हुआ। जहां भी हमारे नेता गए हैं, वहां भाजपा के पक्ष में माहौल है।

वहीं सीएम साय ने रायपुर लौटकर राधिका खेड़ा मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि राधिका खेड़ा ने अपने पत्र में रामलला का जिक्र किया। इस पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी है ही, कांग्रेस ने राम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया था। प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी उन्होंने स्वीकार नहीं किया था। भगवान राम का निमंत्रण हर कोई स्वीकार करता है। उसमें जाना नहीं जाना शामिल होना अलग बात है। निमंत्रण अस्वीकार कर क्या जताना चाहते हैं.. यही जताना चाहते हैं कि राम विरोधी हैं।

वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पार्टी से इस्तीफे पर CM Vishnu Deo Sai ने सोशल मीडिया X पर प्रतिक्रिया दी। पोस्ट किया कि पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा में है कि राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता कांग्रेस भवन में अपने लोगों द्वारा अपमानित हुई। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया और कांग्रेसी नारी न्याय की बात करते हैं। उसके कथनी और करनी में फर्क है। जिसके कारण आज कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। देश में 55-60 साल तक एकछत्र राज करने वाले आज विलुप्ति की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *