CM Oath Ceremony: During the oath taking ceremony in Chhattisgarh, when the PM started moving the table on the stage...! Watch the reaction here VIDEOCM Oath Ceremony
Spread the love

रायपुर, 13 दिसंबर। CM Oath Ceremony : विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। तभी मंच पर पीएम मोदी अचानक मेज सरकाने लगे। वे टेबल को उठाकर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के सामने खुद ही शिफ्ट करने लगे। यह देखने के बाद मंच पर मौजूद सभी नेता पीएम मोदी की मदद करने के लिए दौड़ पड़े। पीएम मोदी के टेबल सरकाने पर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

हालांकि बाकी नेताओं ने भी टेबल को शिफ्ट करने में पीएम मोदी की मदद की। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

हर एक वर्ग हुआ मुरीद

लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आया है। वे पीएम मोदी की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि छोटी सी बात भी बहुत मायने रखती है। बस यही छोटी छोटी बातें तो इनको हर एक वर्ग का मुरीद बना देती है…इस सादगी और शालीनता को सलाम। भास्कर नाम के यूजर ने लिखा है कि वे सबसे पहले एक कार्यकर्ता थे। ये उनकी पुराना आदत है। बता दें कि आज विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ ली। वहीं अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री बने हैं।

दरअसल, यह पहला मौका है जब राज्य में मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सरगुजा संभाग से 14 सीटों हासिल की जीत

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है। साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू ओबीसी समुदाय से आते हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है। अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं। हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा (CM Oath Ceremony) ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *