Raja Devvrat Singh: Big allegation of Rani Vibha…! Said- My husband's name is being taken even after divorce… Said a big thing about Ex CM Baghel… Listen to this video of hisRaja Devvrat Singh
Spread the love

खैरागढ़, 14 मार्च। Devvrat Singh : दिवंगत राजा पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम देर रात निरस्त हुआ। गौरतलब हो कि राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल गुरुवार 2 बजे दिवंगत राजा देवव्रत सिंह का मूर्ति अनावरण करने वाले थे। इस कार्यक्रम सबंधी प्रोटोकाल कांग्रेस की ओर से जारी किया गया था।

इसकी भनक जैसे ही दिवंगत राजा की धर्मपत्नी रानी विभा सिंह को लगी उनका उन्होंने कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री को मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम पर रोक लगाने पत्र लिखा। जिसके बाद खैरागढ़ नगर पालिका के सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (छ.ग.) को पत्र लिखते हुए कहा है कि नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में स्व. राजा देवव्रत सिंह की मूर्ति अनावरण के संबंध में भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव चिन्मय वर्मा द्वारा जारी प्रोटोकाल से जानकारी प्राप्त हुई कि 14 मार्च दोपहर 01.30 से 2 बजे के मध्य स्व. राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में बताया है कि स्व. राजा देवव्रत सिंह की मूर्ति स्थापना का कार्य प्रगतिरत है एवं ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद ही हैडओवर की प्रक्रिया की जाएगी।

पत्र में कहा गया है कि मूर्ति के अनावरण के लिए स्व. राजा देवव्रत सिंह के परिवार से परामर्श कर पीआईसी/ परिषद की बैठक एवं कलेक्टर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के अनुमोदन उपरांत ही मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके चलते 14 मार्च को आयोजित होने वाले मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को (Devvrat Singh) निरस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *