Big Decision: The state government made the action of dismissal of striking employees void...let's see what will happen after this...? order copyBig Decision
Spread the love

रायपुर, 14 मार्च। Big Decision : हड़ताली कर्मचारियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हड़ताली कर्मचारियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई को शून्य कर दिया है। वहीं हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए वेतन की पेचिदगियों को दूर कर दिया है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 11 अगस्त 2023 से लेकर 21 अगस्त 2023 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल किया था। हड़ताल के दौरान कई कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की गई। कई कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया, जबकि हड़ताल अवधि के वेतन का भी निर्धारित नहीं किया गया था।

अब कर्मचारियों पर की गई तमाम कार्रवाई को शून्य घोषित करते हुए राज्य सरकार ने हड़ताल अवधि को भी अवकाश मान लिया है। अब हड़ताल अवधि का वेतन हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *