Ex MLA Brihaspat Singh: Big news...! Show cause notice issued to Brihaspat SinghEx MLA Brihaspati Singh
Spread the love

रायपुर, 09 दिसंबर। Ex MLA Brihaspat Singh : पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस। पीसीसी प्रभारी सैलजा पर आरोप लगाने को लेकर नोटिस। बृहस्पत सिंह को 3 दिन के अंदर देना होगा जवाब। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के धुर विरोधी बृहस्पति सिंह का टिकट काट दिया था, जिसके बाद बृहस्पति तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बृहस्पत सिंह द्वारा मीडिया को दिए गए इस बयान से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में हलचल मच गई है।

सबसे पहले उन्होंने पीसीसी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर जुबानी हमला बोला तो दूसरी और उन्होंने टीएस सिंहदेव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस की हार के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को जिम्मेदार ठहराया है। टिकट कटने के बाद से लगातार पार्टी नेताओं पर निशाना साध रहे बृहस्पति सिंह ने टीएस सिंह देव को पार्टी से निकालने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को पद से हटाने की मांग कर डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *