Firing on a leader doing Facebook Live...he died in the hospital...will scare VIDEOFacebook Live
Spread the love

मुंबई, 8 फरवरी। Facebook Live : मुंबई के दहिसर इलाके में एक निजी विवाद में उद्धव गुट के शिवसेना नेता अभिषेक गोशालकर को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में अभिषेक को बोरीवली के करुणा अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन गोलियां नेता अभिषेक घोसालकर को लगीं। पुलिस ने कहा कि अभिषेक को ‘व्यक्तिगत दुश्मनी’ के कारण गोली मारी गई है। अभिषेक, शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं। विनोद घोसालकर एमएलए भी रह चुके हैं। अभिषेक की पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं।

मुंबई में शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के दौरान अभिषेक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें उन्हें तीन गोली लगने की खबर है। घायल शिवसेना नेता को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अभिषेक पर हमला करने के कुछ देर बाद हमलावर ने खुद भी सुसाइड कर लिया। वारदात के वक्त अभिषेक उसी हमलावर के साथ बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

मुंबई के दहिसर इलाके में गुरुवार की देर शाम शिवसेना UBT के नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की गई। मौके से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस हमले मे अभिषेक को 3 गोलियां लगी हैं। उन्हें इलाके के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह वारदात मुंबई के MHB पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोलियों का शिकार बने अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक है। वो शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ये फायरिंग की गई।

उधर, अस्पताल के बाहर शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। उनमें इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है। 

हमले पर शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। आमदार हों या खासदार हों कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है? मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी NDA सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गई। और ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है। ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे।

आरोपी मोरिस ने खुद भी किया सुसाइड

दरअसल, अभिषेक को गोली मारने वाला शख्स (Facebook Live) कोई और नहीं, वो मोरिस ही था। जिसके साथ बैठकर वो फेसबुक लाइव कर रहे थे। लाइव के दौरान मोरिस उनके पास से उठकर जाता है, फिर लौटकर आते ही वो अभिषेक पर फायरिंग करता है। सबसे बड़ा अपडेट ये है कि आरोपी मोरिस ने अभिषेक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी लाश बरामद कर ली है। अभिषेक को गोली मारने वाले मोरिस ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *