Murder Breaking : पखांजूर से बड़ी खबर…! BJP नेता की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या…पुलिस टीम मौके पर…देखें VIDEO

Spread the love

पखांजूर, 7 जनवरी। Murder Breaking : कांकेर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक कान के नीचे गोली लगी थी। ट्रक यूनियन के सामने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गयी। पखांजूर थाना से आधा किलोमीटर दूर के पुराना बाजार की घटना बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना पखांजूर के पुराना बाजार की घटना है। बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता (Murder Breaking) की बाजार में हुई हत्या के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।