Spread the love

अयोध्या, 18 जून। Ram ki Paadi : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अयोध्या में हर दिन सैकड़ों भक्त भगवान राम लला के दर्शन करने आते हैं। अयोध्या में राम लला के मंदिर में माथा टेकने के साथ ही राम पौड़ी में सरयू नदी की धारा में भी डुबकी लगाते हैं।लेकिन अब राम की पौड़ी पर सन्नाटा पसर गया है।

यहां आने वाले श्रद्धालुओं को 25 जून तक राम की पौड़ी में डुबकी लगाने का सौभाग्य नहीं मिलेगा। इसके पीछे की वजह ये है कि यहां लगे पंपों की सफाई होनी है. इस प्रचंड गर्मी में भी यहां रोजाना भक्तों के स्नान हुआ करते थे। राम की पौड़ी में सरयू नदी की ही अविरल धारा बहती है। इसी कारण यहां आने वाले भक्त राम की पौड़ी में स्नान कर ही जाते हैं। अब 25 जून तक यहां स्नान बंद हैं और पौड़ी पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये है राम की पौड़ी पर सन्नाटे की वजह

बता दें कि राम की पौड़ी के लिए 2022 में 40 करोड़ रुपयों का खर्चा कर यहां पंपों की संख्या 6 कर दी गई थी। सरयू नदी से लगातार यहां अविरल धारा बहती है। अब यहां 6 पंप लगातार चलते रहते हैं। जो लोग भी सरयू में स्नान नहीं कर पाते वो लोग यहां राम की पौड़ी पर स्नान कर आर्शीवाद लेते हैं। सरयू नदी की पावन जलधारा यहां लगातार बहती रहती है।

लेकिन यहां धारा बहाने वाले 6 पंप 24 घंटे चालू रहते हैं। लेकिन अब राम की पौड़ी की सफाई और पंपों की सर्विस के लिए इन्हें रोक दिया गया है। अब यहां 25 जून तक काम चालू रहेगा। इसके चलते यहां पर श्रद्धालुओं के स्नान करने की मनाही रहेगी। यहां 25 जून तक भक्त राम की पौड़ी में स्नान नहीं कर पाएंगे।हालांकि 25 जून के बाद से ही राम की पौड़ी फिर से खोल दी जाएगी।