Robbery Breaking: Big news...! The collector's wife was a victim of chain snatching... when she came out on the morning walkRobbery Breaking
Spread the love

ग्वालियर, 3 जुलाई। Robbery Breaking : मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोट हुए शिवराज सिंह वर्मा आईएएस एवं खरगोन कलेक्टर की पत्नी श्रीमती पुष्पा सिंह चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई। यह घटना एमपीसीटी कॉलेज के पास हुई। 

विंडसर हिल्स रोड ग्वालियर में चैन स्नैचिंग

खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की पत्नी श्रीमती पुष्पा सिंह सिरोल स्थित पॉश टाउनशिप विंडसर हिल्स H-30 में रहती हैं। हर रोज की तरह संडे को सुबह 6:40 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। कलेक्ट्रेट पहाड़ी तक वर्क करने के बाद वापस लौट रही थी। तभी एमपीसीटी कॉलेज के सामने विंडसर हिल्स रोड पर एक बदमाश पैदल चलते हुए पीछे से आया। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले बदमाश ने झपट्टा मार कर गले से सोने की चेन छीन ली।

पुष्पा सिंह ने बताया कि चेन लूटने (Robbery Breaking) वाला बदमाश दुबला-पतला, सांवले रंग का और युवा था। लूटी गई चेन करीब डेढ़ तोला वजनी थी। उसमें सोने का पेंडल भी था। सीएसपी रत्नेश तोमर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही, आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

You missed