Rock Fall : पहाड़ से अचानक गिरी चट्टान के चपेट में आया डोजर…ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान…देखें खतरनाक VIDEO

Spread the love

मंडी, 17 जुलाई। Rock Fall : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी के छह मील में एक डोजर पर अचानक पहाड़ से चट्टानें और मलबा गिर गया। इससे डोजर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आपरेटर ने कूद कर अपनी जान बचाई। यहां काम कर कई अन्य मजदूर मलबे और चट्टानों की चपेट में आने से बाल बाल बचे। भागने में थोड़ी सी देरी करते तो जान जा सकती थी।

छह मील में नौ जुलाई को पहाड़ दरकने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया था। आठ दिन के बाद 15 जुलाई शाम को मार्ग वाहनों की एकतरफा आवाजाही के लिए बहाल हुआ था। पहाड़ दरकने से बड़ी बड़ी चट्टानें मार्ग पर गिर गई थी। चट्टानों को तोड़ने के लिए एनएचएआइ को 34 ब्लास्ट करना पड़े थे। छह मील से मल्टीएक्सल वाहन यानी ट्राले आदि गुजर सके।

डोजर पर गिरा चट्टान और मलबा

इसके लिए सोमवार को मंडी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को दोपहर बाद ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक यातायात के लिए बंद रखा था। फोरलेन का निर्माण कार्य कर रही केएमसी कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीनरी यहां मलबा हटाने में लगी हुई थी। काम थोड़ा बाकी रह गया था। मशीनरी के अलावा यहां कई मजदूर काम पर लगे थे।

कंस्ट्रक्शन कंपनी और एनएचएआइ के अधिकारी मौके पर खड़े हुए थे। अचानक पहाड़ से मलबा हटा रहे डोजर पर एक बड़ी चट्टान के साथ पत्थर और मलबा गिर गया। इससे वहां खड़े अधिकारियों, मजदूरों और अन्य लोगों में अफरा तफरी मच गई सभी वहां से भाग खड़े हुए। अपनी जान बचाने के लिए आपरेटर डोजर से कूद लगा। चट्टानें और मलबा आने से फोरलेन दोबारा बाधित हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

दो घंटे बंद रहा कांढी-कटौला मार्ग

बारिश रूकने के बाद फिर से मार्ग बहाली का कार्य आरंभ किया गया। करीब चार घंटे तक मार्ग बहाल करने में लगे हैं। ऐसे में जो मार्ग छह बजे मार्ग बहाल हो पाया है। वहीं सोमवार सुबह 10 बजे के करीब कांढी-कटौला मार्ग पर कांढी के पास मलबा गिरने (Rock Fall) के कारण मार्ग दो घंटे के लिए बाधित हो गया।