Spread the love

राजकोट, 29 मई। TRP Game Zone : राजकोट TRP गेम जोन के एक मालिक प्रकाश हिरन की भी आग में जलकर मौत हुई है।  गेम जोन में मिले हुए अवशेष से लिए हुए DNA का सैंपल प्रकाश की माता के DNA के साथ मैच  हुआ है। प्रकाश इस गेम जोन में सबसे ज्यादा प्रॉफिट का हिस्सेदार था।

प्रकाश CCTV में कैद हुआ

आग लगने के समय प्रकाश हिरन सीसीटीवी में भी कैद हुआ था। प्रकाश हिरन के भाई जितेंद्र हिरन ने पुलिस में  याचिका दी थी। प्रकाश हिरन को आग लगने के समय सीसीटीवी में देखा गया था। आग की घटना के बाद परिवार से कोई संपर्क नहीं था। सभी फोन नंबर भी स्विच ऑफ थे। प्रकाश की कार भी घटना स्थल पर मिली थी।

परिवार ने की थी DNA की अपील

प्रकाश के भाई की अपील पर परिवार में से DNA लिया गया। मिले हुए मृतदेह के अवशेषों में से कोई प्रकाश का भी है कि नहीं इसकी भी DNA जांच की गई। तब जाकर एक अवशेष का डीएनए प्रकाश की मां के सैंपल से मैच हो गया। इससे पुष्टि हुई है कि प्रकाश हिरण की जलकर मौत हो गई थी।

मालूम हो कि बीते शनिवार को राजकोट के टीआरपी गेम भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 28 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल थी। सभी शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि उनकी पहचान तक मुश्किल थी। ऐसे में गेम जोन के मालिक के परिवार वालों ने एक सदस्य के हादसे में जलकर मौत होने का दावा किया था। इस लिए घटनास्थल से मिले अवशेषों के सैंपल से उसका डीएनए मैच करवाया गया। जिसमें एक मैच सही निकला।

बता दें कि, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आईवी खेर ने बताया था कि आग टीआरपी गेम जोन में लगी है। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पाया।