नई दिल्ली, 18 मई। Zero Tolerance Terrorism : भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर की गई सटीक सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान को एक करारा जवाब दिया है, जिससे उसकी आने वाली कई नस्लों की रूह कांप जाएगी।
इस सैन्य कार्रवाई के बाद, भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सात सांसदों के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है। इन सांसदों में शशि थरूर (कांग्रेस), रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा (भा.ज.पा.), संजय कुमार झा (जेडीयू), कनिमोई करुणानिधि (डीएमके), सुप्रिया सुले (एनसीपी), और श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना) शामिल हैं।
यह प्रतिनिधिमंडल 23 मई से शुरू होकर 10 दिनों तक विभिन्न देशों का दौरा करेगा, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया, फ्रांस, जर्मनी, और अन्य शामिल हैं। इनका उद्देश्य पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के सबूत प्रस्तुत करना और भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को वैश्विक मंचों पर प्रस्तुत करना है।
पाकिस्तान को एक्सपोज : 7 ग्रुप्स में बांटा गया है
Group-1
क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
---|---|---|
1 | बैजयंत पांडा सांसद, भाजपा (लीड करेंगे) | सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया |
2 | डॉ. निशिकांत दुबे सांसद, भाजपा | |
3 | फंगनोन कोन्यक सांसद, भाजपा | |
4 | रेखा शर्मा सांसद, भाजपा | |
5 | असदुद्दीन ओवैसी सांसद, AIMIM | |
6 | सतनाम सिंह संधू सांसद, (नामित) | |
7 | गुलाम नबी आज़ाद | |
8 | हर्ष श्रृंगला (राजदूत ) |
Group-2
क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
---|---|---|
1 | रविशंकर प्रसाद सांसद, भाजपा (लीड करेंगे) | यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क |
2 | डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी सांसद, भाजपा | |
3 | प्रियंका चतुर्वेदी सांसद, शिवसेना (UBT) | |
4 | गुलाम अली खटाना सांसद, (नामित) | |
5 | डॉ. अमर सिंह सांसद, कांग्रेस | |
6 | समिक भट्टाचार्य सांसद, भाजपा | |
7 | एमजे अकबर | |
8 | पंकज सरन (राजदूत) |
Group-3
क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
---|---|---|
1 | संजय कुमार झा सांसद, जेडीयू (लीड करेंगे) | इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर |
2 | अपराजिता सारंगी सांसद, भाजपा | |
3 | यूसुफ पठान सांसद, तृणमूल कांग्रेस | |
4 | बृज लाल सांसद, भाजपा | |
5 | डॉ. जॉन ब्रिटास सांसद, सीपीआई (एम) | |
6 | प्रधान बरूआ सांसद, भाजपा | |
7 | डॉ. हेमांग जोशी सांसद, भाजपा | |
8 | सलमान खुर्शीद | |
9 | मोहन कुमार (राजदूत) |
Group-4
क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
---|---|---|
1 | श्रीकांत एकनाथ शिंदे सांसद, शिवसेना (लीड करेंगे) | यूएई, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, सिएरा लियोन |
2 | बांसुरी स्वराज सांसद, भाजपा | |
3 | ई.टी. मोहम्मद बशीर सांसद, आईयूएमएल | |
4 | अतुल गर्ग सांसद, भाजपा | |
5 | डॉ. सस्मित पात्रा सांसद, बीजेडी | |
6 | मनन कुमार मिश्रा सांसद, भाजपा | |
7 | एसएस अहलूवालिया | |
8 | सुजन चिनॉय (राजदूत) |
Group-5
क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
---|---|---|
1 | डॉ. शशि थरूर सांसद, कांग्रेस (लीड करेंगे) | अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील, कोलंबिया |
2 | शांभवी सांसद, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) | |
3 | डॉ. सरफराज अहमद सांसद, झामुमो | |
4 | जी.एम. हरीश बालयोगी सांसद, तेलुगू देशम पार्टी | |
5 | शशांक मणि त्रिपाठी सांसद, भाजपा | |
6 | भुवनेश्वर कलिता सांसद, भाजपा | |
7 | मिलिंद मुरली देवड़ा सांसद, शिवसेना | |
8 | तरणजीत सिंह संधू (राजदूत) | |
9 | तेजस्वी सूर्या सांसद, भाजपा |
Group-6
क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
---|---|---|
1 | कनिमोई करुणानिधि सांसद, डीएमके (लीड करेंगे) | स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस |
2 | राजीव राय सांसद, समाजवादी पार्टी | |
3 | मियां अल्ताफ अहमद सांसद, नेशनल कॉन्फ्रेंस | |
4 | कैप्टन बृजेश चौटा सांसद, भाजपा | |
5 | प्रेम चंद गुप्ता सांसद, राजद | |
6 | डॉ. अशोक कुमार मित्तल सांसद, आम आदमी पार्टी | |
7 | मंजीव एस. पुरी (राजदूत) | |
8 | जावेद अशरफ (राजदूत) |
Group-7
क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
---|---|---|
1 | सुप्रिया सुले सांसद, NCP (एसपी) (लीड करेंगे) | मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका |
2 | राजीव प्रताप रूडी सांसद, भाजपा | |
3 | विक्रमजीत सिंह साहनी सांसद, आम आदमी पार्टी | |
4 | मनीष तिवारी सांसद, कांग्रेस | |
5 | अनुराग सिंह ठाकुर सांसद, भाजपा | |
6 | लवु श्री कृष्ण देवयालु सांसद, तेलुगू देशम पार्टी | |
7 | आनंद शर्मा | |
8 | वी. मुरलीधरन | |
9 | सैयद अकबरुद्दीन (राजदूत) |
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर साझा की सूची
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक सूची जारी कर बताया है कि कौन सा सांसद किस देश में जाएगा और उसके डेलिगेशन में कौन-कौन शामिल होगा। उन्होंने कहा कि ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे और यह संदेश देंगे कि भारत आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप के खिलाफ सख्त और एकजुट रुख रखता है।
इस पहल से भारत ने यह स्पष्ट किया है कि वह पाकिस्तान के झूठ और आतंकवाद की फैक्ट्री का पर्दाफाश करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस दिशा में सहयोग की अपेक्षा करता है।
बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधारित कश्मीर में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया।
इसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन (Zero Tolerance Terrorism) जैसे प्रतिबंधित संगठनों के मुख्यालय ध्वस्त किया। इस कार्रवाई में लगभग 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया और पाकिस्तान की 15 वायुसेना ठिकानों को नष्ट कर दिया गया, जिससे उसकी हवाई प्रतिशोध की क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा।