Raipur

Nude Show Breaking : Big news…! Big update on 29 protesters who performed naked… Involved in many crimes like attempt to murder-robbery-assault… see details here
Raipur

Spreading Obscenity : अश्लीलता फैलाने वाले नग्न प्रदर्शनकारियों पर चला खाकी का हंटर…29 के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज VIDEO

रायपुर, 19 जुलाई। Spreading Obscenity : विधानसभा मानसून सत्र के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे 267 लोगों के नौकरी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ युवकों ने नग्न प्रदर्शन किया। आमा सिवनी मोड़ के पास विधानसभा रोड में नग्न प्रदर्शन करने आए प्रदर्शनकारियों को ड्यूटी पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक ना सुनी। जिसके बाद पुलिस ने अश्लील और अवैधानिक प्रदर्शन को रोकने के लिए हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। 40 लोगों को किया जा चुका है बर्खास्त बता दें कि, प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से निर्वस्त्र होकर विधानसभा घेराव करने की अनुमति मांगी थी। जिसे निरस्त कर दिया गया था और उन्हें जानकारी भी उपलब्ध कराई गई थी कि जो मांग आप लोग कर रहे हैं उनमें से पूर्व में भर्ती हुए और लंबे समय से कार्यरत फ़र्ज़ी जाति प्रमाण पत्र वाले 267 लोगों पर कार्रवाई के संबंध में राज्य शासन द्वारा संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए वर्ष 2020 में पत्र जारी किया गया था। इसमें से 40 लोगों को बर्खास्त किया जा चुका है। कुछ के प्रकरण में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, जबकि ज़्यादातर प्रकरणों में न्यायालय से स्टे है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अवैधानिक और भारतीय सामाजिक मूल्यों के विपरीत निर्वस्त्र होकर अश्लील प्रदर्शन किया। 29 के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज वहीं पुलिस ने मामले में निर्वस्त्र होकर प्रदर्शनकर रहे 29 आरापियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का मोबाइल चेक करने पर पाया गया कि, उनके द्वारा निर्वस्त्र होकर बनाये गए अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में वायरल भी कर दिया गया था। जिस पर 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्र. 213/23 धारा 146, 147, 353, 332, 294 भा.द.वि. और 67(ए) आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, प्रदर्शनकारियों (Spreading Obscenity) द्वारा बनाए गये अश्लील वीडियो को यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में या अन्य माध्यम से प्रचार-प्रसार कर अश्लीलता फैलाता है तो उसके खिलाफ भी ITI की धारा 67(ए) के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

When the Deputy CM went out for the badminton coat, the widows surrounded him... then see VIDEO
Raipur

Deputy CM जब बैडमिंटन कोट के लिए निकले तो विधवाओं उन्हें घेर लिया…फिर देखें VIDEO

रायपुर, 19 जुलाई। Deputy CM : अनुकंपा नियुक्ति मांग रही महिला प्रदर्शनकारियों ने आज उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का काफिला बीच सड़क पर रूकवा दिया। दरअसल सिंहदेव हर दिन की तरह देर शाम बैडमिंटन खेलने के लिए राजकुमार कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान जब वो बुढ़ापारा धरनास्थल के पास से गुजरे, तो दिवंगत शिक्षाकर्मी की विधवाओं ने उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का काफिला रूकवा दिया। सड़क पर झोली फैलाकर बाबा से मांगी भीख अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की विधवाओं ने सड़क पर झोली फैलाकर बाबा से भीख मांगी और गुहार लगायी कि उनकी मांगों को पूरा किया जाये। विधवाओं को देख सिंहदेव ने अपना काफिला रूकवा दिया। पहले तो उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही बात की और फिर गाड़ी से उतर गये।विधवाओं ने बताया कि उन्हें अपनी मांग रखते हुए सालों हो गये हैं, लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है। सभी विधवाओं ने अपना आंचल फैलाते हुए मांग की, उनकी अनुकंपा नियुक्ति की मांग को पूरा किया जाये। उपमुख्यमंत्री ने विधवाओं की बात सुनी और कहा कि सब आंदोलनकारी की मांगों के विषय में चर्चा चल रही है। सभी का निराकरण सरकार करेगी। इस दौरान प्रदर्शनकारी विधवाएं झोली फैलाकर बाबा से अनुरोध करती रही, कि विधानसभा सत्र में हमारी मांग पूर्ण करवा दीजिए। कुछ देर विधवाओं से बात करने के बाद उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का काफिला आगे बढ़ गया। लंबे समय से कर रही है प्रदर्शन दिवंगत शिक्षाकर्मियो की विधवाएं अनुकंपा नियुक्ति (Deputy CM) की मांग को लेकर आंदोलनरत है। अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर अनुकंपा नियुक्ति मांग रही विधवाएं राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रही है। बुढ़ापारा धरना स्थल पर उनका प्रदर्शन भी चल रहा है। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की अध्यक्ष माधुरी मृगे की अगुवाई में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर राजधानी में प्रदर्शन चल रहा है। प्रांताध्यक्ष माधुरी में राज्य सरकार से मांग की है कि 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर तकनीकी संविलियन के तहत अनुकंपा नियुक्ति दी जाये। आपको बता दें कि महीनों से ज्यादा वक्त से दिवंगत शिक्षाकर्मी की पत्नियां आंदोलन कर रही है।

Women Reservation Bill: Historic decision...only 2 votes against...see how many votes in favor
Raipur

CG POLICE TRANSFER : आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला…देखें सूची

सक्ती, 18 जुलाई। CG POLICE TRANSFER : जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। इस तबादले की सूची में 39 आरक्षक और प्रधान आरक्षको का नाम शामिल है। जिसका आदेश एसपी एमआर अहिरे ने जारी किया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए फेरबदल किया गया है। देखें आदेश की कॉपी-

Live Video of Death: People kept shouting and the girl jumped from the top of Mini Niagara Fall...watch VIDEO
Raipur

Live Video of Death : चिल्लाते रहे लोग और लड़की मिनी नियाग्रा फॉल के टॉप से कूद गई…देखें VIDEO

जगदलपुर, 18 जुलाई। Live Video of Death : चित्रकूट जलप्रपात के ऊपर से महिला का छलांग लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद की वजह से 35 वर्षीय महिला ने मिनी नियाग्रा फॉल के टॉप से कूद गई। जलप्रपात से नीचे गिरी महिला ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान चित्रकोट में टूरिस्टों को घुमाने वाले वोट चालक ने महिला की जान बचाई। अभी महिला की (Live Video of Death) स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा कि यह महिला चित्रकूट स्थित होटल में काम करती थी।

Cylinder Blast Breaking: Cylinder blast in factory in Balodabazar… painful death of 3
Raipur

Cylinder Blast Breaking : बलौदाबाजार में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट…3 की दर्दनाक मौत…VIDEO

बलौदाबाजार, 18 जुलाई। Cylinder Blast Breaking : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना आ रही है। मौके पर पुलिस के मौके पर पहुंचे हुए है। घटना हिरमी के सीमेंट फैक्ट्री की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना सुहेला थाना के हिरमी गांव की है। यहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री है। दोपहर में फैक्ट्री में काम चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जबरदस्त था कि तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। वहीं हादसे में कई मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। और गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर लाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर आफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस भी घटना स्थल पर है और हादसों के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सभी मृतक फैक्ट्री के आसपास के गांव के रहने वाले थे।

Phulodevi Netam: Why did Chhattisgarh Mahila Congress President Phulodevi Netam resign… listen to what he said VIDEO
Raipur

Phulodevi Netam : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम ने क्यों दिया इस्तीफा…सुने क्या बोले VIDEO

कोंडागांव , 18 जुलाई। Phulodevi Netam : कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक से फुलोदेवी नेताम ने पत्रकारों को वीडियो भेजकर यह जानकारी दी है। चंद ही माह बाद विधानसभा चुनाव होगा। ठीक चुनाव के पहले बड़े दिग्गज का पार्टी से इस्तीफा देना, कई सवाल खड़े कर रही है। इसके पहले भूपेश सरकार से शिक्षा मंत्री रहे प्रेमसाय टेकाम ने पद त्यागा और अब सांसद फुलोदेवी नेताम का पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दिया। वीडियो में फुलोदेवी नेताम कह रही है कि, मेरे स्थान पर किसी और महिला कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए, इसलिए मैंने अपने पद को त्याग दिया है।

Liquor Scam Case: Anwar Dhebar gets relief from Supreme Court...bail
Raipur

Liquor Scam Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत…शराब घोटाले में ED की जांच पर लगाई रोक..

रायपुर, 18 जुलाई। Liquor Scam Breaking : शराब मामले में छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में ईडी की जांच पर रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईडी के अफसरों पर जांच के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया था। इस मामले मं अब छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि ईडी ने इस मामले में अब तक पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को गिरफ्तार कर चुकी है। ज्ञात हो कि, ईडी ने दावा किया था कि विशेष सचिव ने आबकारी नीति में बदलाव किया था, जिसकी वजह से दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ। गौरतलब है कि ईडी ने छापेमारी कार्रवाई कर छग आबकारी विभाग में हुए दो हजार करोड़ रुपए घोटाले का भड़ाफोड़ किया था। इस मामले में ईडी ने अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी को आरोपी बनाया है।वहीं कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ में ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई कर दावा किया है कि साल 2019 से 2022 के बीच प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला हुआ है, जिसमें दो हजार करोड़ की मनी लांड्रिग के सबूत मिले हैं।

Big Breaking: Phoolo Devi Netam resigns…Sent resignation to National President…Read letter
Raipur

Big Breaking : फूलो देवी नेताम ने दिया इस्तीफा…राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा…पढ़ें पत्र

रायपुर, 18 जुलाई। Big Breaking : फूलो देवी नेताम ने इस्तीफा दे दिया है। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से फूलो देवी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में वजह नहीं बतायी है, लेकिन उन्होंने अनुरोध किया है कि इस पद पर किसी अन्य महिला नेत्री को मौका दिया जाना चाहिये। फूलो देवी नेताम ने जो इस्तीफा भेजा है, वो इस प्रकार है-

CG Assembly: Notification of budget session released...read notification of Assembly Secretariat
Raipur

Aaj CG Vidhansabha : थोड़ी देर से शुरू होगा मानसून सत्र…550 सवालों के जवाब देंगे मंत्रीगण

रायपुर, 17 जुलाई। Aaj CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिनी मानसून सत्र आज 11 बजे से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र में विधायकों ने कुल 550 सवाल लगाए हैं। जिनके जवाब मंत्रियों को देने हैं। पांचवी विधानसभा का ये आखिरी सत्र है, जो 21 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद अब छठवीं विधानसभा का ही सत्र होगा। आखिरी दिन पेश होगा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव सदन में आज पहले दिन भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री भानुप्रताप सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। मानसून सत्र के दौरान सरकार तीन हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लेकर आएगी। सत्र के आखिरी दिन विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। जिस पर देर रात तक चर्चा हो सकती है। विधानसभा के कार्यकाल में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। हालांकि केवल 13 विधायक होने की वजह से इसमें विपक्ष की हार तय है, फिर भी वह सरकार को सदन में सार्वजनिक तौर पर घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाह रही है। सरकार 2022-23 के लिए महालेखाकार की रिपोर्ट पेश कर सकती है। सरकार पेश कर सकती है संशोधन विधेयक इसके अलावा निजी विश्वविद्यालय स्थापना, भारतीय स्टाम्प अधिनियम संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ मंडी शुल्क संशोधन और विधानसभा सदस्यता संशोधन विधेयक भी सरकार पेश कर सकती है। इसमें लाभ के दो पद संबंधी एक संशोधन का प्रस्ताव है जिसमें राज्य योजना मंडल की जगह आयोग प्रतिस्थापित किया जाना है। छत्तीसगढ़ विधानसभा (Aaj CG Vidhansabha) के भीतर सदन का नजारा भी कुछ बदला-बदला होगा। टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम और मोहन मरकाम को मंत्री बनाए जाने के बाद सदन में बैठक व्यवस्था बदल जाएगी। सिंहदेव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास-पास बैठेंगे। वहीं मोहन मरकाम मंत्रियों के बीच बैठे नजर आएंगे और प्रेमसाय सिंह टेकाम की बैठक व्यवस्था भी बदली जाएगी।

IT RAID BREAKING: IT raid on Bilaspur's Satya Power and Raipur Vandana Global Group... Stir in the business world
Raipur

IT RAID BREAKING : बिलासपुर के सत्या पॉवर और रायपुर वंदना ग्लोबल ग्रुप पर IT की दबिश…व्यापार जगत में हड़कंप

बिलासपुर, 17 जुलाई। IT RAID BREAKING : सत्या पॉवर के ठिकानों पर केन्द्रीय आयकर टीम की रेड पड़ी है। टीम ने कार्याल, निवास और फैक्ट्री में एक साथ रेड मारी है। मंगलवार तड़के हुई रेड की कार्रवाई से व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है। हंसा विहार स्थित सत्या पावर के मालिक राम अवतार अग्रवाल, पवन अग्रवाल के घर बंद कमरे में जांच पड़ताल जारी है। 20 से ज्यादा गाड़ियों में टीम दबिश देने पहुंची है। आय से अधिक संपत्ति, टैक्स चोरी समेत मनीलॉड्रिंग की शिकायत पर टीम कार्रवाई करने पहुंची है। जांच जारी है। इसके अलावा राजधानी के वंदना ग्लोबल ग्रुप के ठिकानों (IT RAID BREAKING) पर भी आईटी ने दबिश दी है। सिलतरा स्थित प्लांट समेत सिविल लाइन स्थित घर और एमजी ऑफिस में टीम पहुंची है। दर्जनभर से ज्यादा अधिकारी अलग-अलग ठिकानों पर पड़ताल कर रहे हैं।